Categories: Faridabad

शिक्षा के मंदिर में पढ़ने के लिए गिरते- पड़ते पहुंच रहे हैं बच्चे

वार्ड नंबर 40 के अंतर्गत आने वाले बापू नगर में काफी लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।

दरअसल, बापू नगर स्थित सरकारी स्कूल के सामने सीवर ओवरफ्लो की समस्या बनी हुई है। सीवर ओवरफ्लो होने के कारण सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बिखरा रहता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या के बारे में पार्षद, जेई को कई बार सूचित किया जा चुका है परंतु कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है। स्कूली बच्चे सीवर के गंदे पानी से दो- चार होकर स्कूल तक पहुंचते हैं।

शिक्षा के मंदिर में पढ़ने के लिए गिरते- पड़ते पहुंच रहे हैं बच्चे

गौरतलब है कि निगमायुक्त यशपाल यादव ने सीवर की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने के निर्देश दिए थे परंतु अभी तक भी शहर से सीवर की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है वहीं स्वच्छता सर्वेक्षण के तहत केंद्र की टीम ने भी शहर का निरीक्षण कर लिया है।


स्थानीय निवासी अमन सिंह ने बताया कि यहां काफी लंबे समय से सीवर की समस्या बनी हुई है। सड़कों पर सीवर का गंदा पानी बिखरा रहता है जिससे काफी परेशानी होती है। आए दिन यहां कोई ना कोई बच्चा गिरता रहता है। शिकायत के बावजूद भी कोई कार्यवाही नहीं हो पा रही है।

कुलदीप यादव ने बताया कि यहां सीवर की समस्या बनी हुई है। नगर निगम की तरफ से इस पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। नगर निगम की तरफ से यहां पर नियमित तौर पर सफाई नहीं की जाती है। स्कूल के सामने ही सड़कों पर पानी बिखरा रहता है बच्चों को काफी परेशानी होती है।


क्या कहना है पार्षद का
वही जब इस विषय में वार्ड नंबर 40 के कार्यवाहक पार्षद राकेश गुर्जर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि दो से तीन दिन के अंतर्गत समस्या का समाधान हो जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago