Categories: India

टीएमसी नेता के बिगड़े बोल, दिया देश के अंदर चार पाकिस्तान बनाने का फार्मूला

बंगाल चुनाव में जैसे-जैसे चुनाव की तिथि पास आ रही है वैसे वैसे राजनेताओं के बोल बिगड़ते जा रहे हैं। टीएमसी नेता शेख आलम ने एक विवादास्‍पद बयान में कहा कि अगर देश के 30 फीसदी मुसलमान एक हो जाएं तो देश में चार पाकिस्‍तान बन सकते हैं।

दरअसल, जानकारी के मुताबिक, बीरभूम जिले की नानूर विधानसभा सीट से टीएमसी प्रत्याशी विधानचंद्र मांझी के लिए शेख आलम प्रचार कर रहे थे। प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, ‘अगर भारत के 30 प्रतिशत मुसलमान एकजुट हो जाएं तो भारत में 4 नए पाकिस्तान बन सकते हैं।’

टीएमसी नेता के बिगड़े बोल, दिया देश के अंदर चार पाकिस्तान बनाने का फार्मूला

शेख आलम के इस बयान से बंगाल की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी ने टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी पर आलम के बयान को लेकर सवाल उठाया है। आलम के बयान पर पलटवार करते हुए पश्चिम बंगाल बीजेपी के सह प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि क्या ममता बनर्जी आलम के बयान का समर्थन करती हैं। उन्होंने ट्वीट कर लोगों से पूछा कि क्या हम ऐसा बंगाल चाहते हैं? पांच साल में लगभग आधी हो गई ममता बनर्जी की संपत्ति, आई 45.08 प्रतिशत तक की कमी 2016 में भी उठा था ‘मिनी पाकिस्‍तान’ का मुद्दा साल 2016 के पिछले विधानसभा चुनावों में भी कुछ इसी तरह का बयान आया था, वह भी टीएमसी के एक मंत्री की ओर से।

उस समय पांचवे चरण के मतदान से पहले मंत्री फिरहाद हकीम ने पाकिस्‍तान के एक पत्रकार से कहा था, ‘मैं अपको कोलकाता के मिनी पाकिस्‍तान में लिए चलता हूं।’ हकीम उस समय कोलकाता के गार्डन रीच इलाके की बात कर रहे थे। उनके इस बयान का काफी विरोध हुआ था।

आपको बता दें कि बीजेपी ने बंगाल में पूरा जोर लगाया है और अमित शाह कमान संभाले हुए हैं। पार्टी की ओर से 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया जा रहा है। टीएमसी और बीजेपी के बीच कांटे का मुकाबला है और दोनों दलों के पास समय भी है। इस समय का फायदा कौन उठाया इसका पता 2 मई को ही पता चलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago