Categories: Press Release

असम चुनाव की तैयारियों में जुटे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, की यह विशेष मीटिंग

पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल द्वारा असम चुनाव में जोर शोर से लोगों की बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है, गोयल द्वारा विधानसभा बडखेतरी, नलबाड़ी ज़िला में भाजपा उम्मीदवार नारायण डेका के पक्ष में बूथ कार्यकर्ता और शक्ति केंद्र प्रमुखो से मीटिंग करके सभी को जनता के बीच जाकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यों और नीतियों से रूबरू करवा पार्टी पक्ष में वोट करने की अपील की जा रही है ताकि भारतीय जनता पार्टी को और अधिक मतो से विजयी बना सके।

असम चुनाव की तैयारियों में जुटे पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल, की यह विशेष मीटिंग

गोयल ने फोन पर जानकारी दी की लोगों में भारतीय जनता पार्टी के प्रति अटूट विश्वास है और माननीय प्रधानसेवक नरेन्द्र मोदी की कार्यशैली से लोग काफी उत्साहित है, हर कार्यकर्त्ता में पार्टी की नीतियों के प्रति जोश और उमंग है, गोयल ने कहा की असम में भी कमल खिलेगा और भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनेगी ।

आपको बता दें असम राज्य के गुवाहाटी में होने वाले चुनाव में हरियाणा से प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ द्वारा हरियाणा कि राजनीति के बड़े चेहरों के साथ साथ अपने मजबूत कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिनमें सांसद करनाल और कुरुक्षेत्र के अलावा दो चेयरमैन हरियाणा सरकार से और 17 आदमियों की कमेटी जिनमें पूर्व विधायक, चेयरमैन के अलावा पूर्व उद्योग मंत्री विपुल गोयल भी शामिल है।

आपको यहाँ यह भी बता दें कि वर्तमान में राज्य में बीजेपी की सरकार है, जिसे पिछले चुनाव में 60 सीटों पर जीत मिली थी। प्रदेश अध्यक्ष द्वारा लगायी गई चुनाव ड्यूटी का मुख्य उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जनता के बीच प्रचार करने और जीत के उद्देश्य के साथ भेजा गया है।

चुनाव प्रचार के इस मौके पर उनके साथ फरीदाबाद से भी काफी कार्यकर्ता हौसला अफजाई के लिए असम चुनाव में गये हैं। पार्षद नरेश नंबरदार और सुरजीत अधाना जिला पार्षद ने पार्टी के लिए प्रचार के दौरान कहा की लक्ष्य हमारा- कमल खिलेगा दोबोरा, इसी नियत और नियति के साथ पार्टी के प्रचार प्रसार के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं और मेहनत करने वालों की हमेशा जीत होती है इसी गुरु मंत्र के साथ जीत हासिल करके ही वापसी करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago