जो लोग देश और प्रदेश चलाते हैं यदि वह गुंडागर्दी पर उतारू हो जाएं तो कैसा लगेगा। कुछ ऐसा ही बिहार विधानसभा में। यहां स्पीकर को विधायकों ने बंधक बना लिया। दरअसल, विधानमंडल के बजट सत्र के 20वें दिन मंगलवार को पुलिस अधिनियम बिल 2021 के विरोध में जबर्दस्त बवाल हुआ। 4 बार कार्यवाही स्थगित होने के बाद विपक्ष के विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को उनके ही चैंबर में बंधक बना लिया।
बिहार का विपक्ष अपनी गुंडागर्दी के लिए वैसे भी काफी चर्चित है। विधानमंडल में DM और SSP के साथ धक्का-मुक्की की गई। चैंबर के पास विपक्ष के विधायक पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए।
यहां के इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला है। जब विधानसभा के अध्यक्ष को ही बंधक बना लिया गया हो। इसके बाद एक-एक कर विपक्ष के विधायकों को सुरक्षाकर्मी बाहर फेंकने लगे। इस दौरान मकदुमपुर से राजद विधायक सतीश कुमार दास बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि विधानसभा के इतिहास में पहली बार इस तरह का बवाल हुआ।
जनता को मार्ग दिखाने वाले और सुरक्षा करने वाले दोनों ही आपस में भिड़ गए। देश समेत विदेश में इसकी चर्चा हो रही है। हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद CM नीतीश कुमार के भाषण के बाद बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस विधेयक 2021 को पास कर दिया गया। उसके बाद सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
बिहार के विपक्ष को अपनी मर्यादा समझनी होगी। सदन में हंगामा करके उसने बिहार का नाम तो ख़राब किया ही साथ में विदेशों में भारत का नाम भी खराब हुआ है।
अभी तक प्रदेश की जनता ने हरियाणा रोडवेज की बसों पर सिर्फ़ 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ'…
प्रदेश के जिन छात्रो ने इस साल हरियाणा बोर्ड की 10वीं कक्षा के एग्जाम दिए…
अभी हाल ही में हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 12 वी का रिज़ल्ट जारी किया है,…
हरियाणा सरकार आए दिन प्रदेश की जनता के हित में कार्य कर रही है, ताकि…
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा में सतर्कता…
प्रदेश के जिन छात्रों ने इस बार दसवीं की परीक्षा दी है यह खबर उनके…