Categories: Press Release

मामूली झगड़े में पीड़ित को चाकू मारकर, घायल करने वाले मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी उपनिरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने 1 महीने पहले थाना तिगांव क्षेत्र में हुए झगड़े में मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दीपक उर्फ गुल्ली व सुमेर उर्फ छोटू का नाम शामिल है।आरोपियों ने 1 महीने पहले ऑटो चालक राहुल को मामूली झगड़े में चाकू मारकर घायल कर दिया था।

मामूली झगड़े में पीड़ित को चाकू मारकर, घायल करने वाले मुख्य आरोपी के दो अन्य साथियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

राहुल किराए पर ऑटो चलाने का काम करता है। राहुल ने इस घटना के मुख्य आरोपी संजय से कुछ समय पहले कुछ पैसे लिए थे।

घटना पिछले महीने 26 फरवरी को शाम 6:00 बजे की है। आरोपी संजय की ऑटो ड्राइवर राहुल के साथ उन्हीं पैसों को लेकर कहासुनी हो गई और आरोपी संजय ने राहुल के ऑटो से 1200 रुपए निकाल लिए जिसपर दोनों के बीच झगड़ा और बढ़ गया।

इसके पश्चात ऑटो चालक राहुल ने ऑटो के मालिक जिसका नाम भी राहुल है को मौके पर बुला लिया।आरोपी संजय ने अपने दो साथियों दीपक और सुमेर के साथ मिलकर ऑटो मालिक राहुल के साथ मारपीट की जिसमें आरोपी संजय ने चाकू से राहुल के छाती और पेट पर 2 वार किए जिससे राहुल को गंभीर चोटें आई।

राहुल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जिसकी वजह से उसकी जान बच पाई।

राहुल के पिता की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना तिगांव में मारपीट वह छीना झपटी के जुर्म में भारतीय दंड संहिता की धाराओं 323/324,307/379B,506/34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।

वारदात के अगले ही दिन घटना के मुख्य आरोपी संजय को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और उसके दोनों साथियों को पुलिस ने गुप्त सूत्रों की सहायता से कल दिनांक 25 मार्च 2021 को थाना तिगांव क्षेत्र से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।

आरोपी दीपक उर्फ गुल्ली पुत्र महेंद्र व आरोपी सुमेर उर्फ छोटू पुत्र प्रेम दोनों फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र के रहने वाले हैं जिन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago