Categories: Uncategorized

हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर – दुष्यंत चौटाला

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि राज्य सरकार हाई-स्पीड रेल के माध्यम से हिसार एयरपोर्ट से नई दिल्ली तक का सफर मात्र 90 मिनट में तय करने की दिशा में काम कर रही है। इसके अलावा, प्रदेश सरकार ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-3’ तथा ‘आसौदा स्टेशन’ से भी रेल-कनेक्टिविटी की जाएगी।

डिप्टी सीएम, जिनके पास नागरिक उड्डयन विभाग का प्रभार भी है, ने नागरिक उड्डयन विभाग, लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) के अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए हिसार में इंटीग्रेटेड एविएशन हब के दूसरे चरण के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

हाई-स्पीड रेल से डेढ़ घंटे में तय हो हिसार एयरपोर्ट से दिल्ली का सफर - दुष्यंत चौटाला

दुष्यंत चौटाला ने लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़के) के अधिकारियों को निर्देश दिए कि हिसार में इस एविएशन हब में चल रहे रनवे के निर्माण कार्य को ध्यान में रखकर प्राथमिकता के तौर पर बरवाला रोड के लिए वैकल्पिक रोड बनाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने तक फास्ट-ट्रैक मोड पर कार्य करने के लिए हर माह हिसार व चंडीगढ़ में समीक्षा बैठक आयोजित की जानी चाहिए।

उन्होंने ‘हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन’ द्वारा हिसार एयरपोर्ट से नई दिल्ली के बीच चलने वाली हाई-स्पीड रेल के लिए डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) की स्थिति की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि इस हाई-स्पीड रेल के चलने से हिसार हवाई अड्डे से नई दिल्ली के बीच की दूरी मात्र 90 मिनट में तय की जा सकेगी।

उपमुख्यमंत्री ने ‘हरियाणा रेल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन’ को निर्देश दिए कि हिसार एयरपोर्ट को ‘इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा टर्मिनल-3’ तथा ‘आसौदा स्टेशन’ से भी रेल-कनेक्टिविटी करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago