Categories: FaridabadGovernment

एसडीएम अपराजिता ने कहा, सरसों और गेहूं को एमएसपी पर ख़रीदने की तैयारी पूरी

एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपमंडल में आगामी एक अप्रैल से सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किसानों की सरसों और गेहूं फसलों की जाने वाली खरीद की तैयारियां पूरी कर ली गई है। अब जगह जगह सरकार द्वारा गेहूं और सरसों की ख़रीद के लिए सेंटर बनाए जा रहे हैं और इसकी सीधी निगरानी सरकार कर रही है।

एक ओर जहाँ किसान तीनों क़ानून को लेकर धरने पर बैठे हैं वहीं दूसरी ओर सरकार ने फसलों को MSP पर ख़रीदने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। काफ़ी ऐसे ख़रीद केन्द्र निर्धारित कर दिए गए हैं जिन पर श़क होने पर अधिकारियों पर उचित कार्रवाई की जाएगी किसानों को MSP पर फ़सल के दाम सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है।

एसडीएम अपराजिता ने कहा, सरसों और गेहूं को एमएसपी पर ख़रीदने की तैयारी पूरी

इसके लिए सरकार ने काफ़ी पहले से तैयारियां कर ली है। अब किसान अपनी फ़सल मंडी में लाकर सीधा MSP पर बेच पाएंगे। इसके लिए कृषि विपणन बोर्ड, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित अन्य खरीद एजेंसियों के अधिकारियों और कर्मचारियों को सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार दिशा निर्देश दिए गए हैं।


कृषि विपणन बोर्ड के सचिव ऋषि कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ अनाज मंडी में सरसों और गेहूं की खरीद सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार सरकारी एजेंसियों द्वारा की जाएगी।
कृषि विपनन बोर्ड कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहना , फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव अनाज मंडियों में भी गेहूं की खरीद एमएसपी पर की जाएगी।

वहीं सरसों की खरीद हरियाणा वेयर हाउसिंग हाउसिंग कॉरपोरेशन द्वारा की जाएगी। जबकि गेहूं की खरीद खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन सरकारी एजेंसी द्वारा एमएसपी पर खरीद की जाएगी। गेहूं की खरीद मोहना, फतेहपुर बिल्लौच, फरीदाबाद एनआईटी, फरीदाबाद ओल्ड व तिगांव मंडियों में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार एमएसपी पर की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago