फरीदाबाद के इन इलाकों में पानी की किल्लत से हाल है बेहाल, अधिकारी नहीं सुनते जनता की बात

जिले में पानी की किल्लत काफी समय से बनी हुई है। जनता अधिकारीयों से गुहार लगाती है लेकिन उनकी कोई सुनता नहीं। संजय कॉलोनी, सैनिक कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, आईपी कॉलोनी, हर जगह पानी की किल्लत है। सैनिक कॉलोनी के में पेयजल आपूूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में रोष है।

शहर में काफी ऐसे वार्ड हैं जहां पानी को लेकर हा-हाकार मचा हुआ है। कई दिनों तक तो पानी ही नहीं आता है। इसको लेकर जनता अधिकारीयों को ज्ञापन भी सौंप चुकी है।

फरीदाबाद के इन इलाकों में पानी की किल्लत से हाल है बेहाल, अधिकारी नहीं सुनते जनता की बात

पानी की किल्लत एनआईटी से लेकर सेक्टरों तक हर जगह है। काफी जगहों पर तो लोग रात – रात भर जागकर पानी के आने का इंतज़ार भी करते हैं। काफी इलाकों में पेयजल सप्लाई प्रभावित है। पेयजल आपूर्ति की कोई समय निर्धारित नहीं है। कई बार तीन-तीन दिन तक नलों में पानी नहीं आता। बिन पानी लोग परेशान हैं।

गर्मियां दस्तक देने को हैं। सबसे ज़्यादा पानी का उपयोग गर्मियों में किया जाता है। गर्मियों में पानी को लेकर बड़ी समस्या पैदा हो सकती है। गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। नलों में पानी नहीं आने से लोग काफी परेशान है। मजबूरी वश उन्हें प्राइवेट टैंकरों से पानी खरीदकर काम चलाना पड़ता है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए।

नगर निगम को जनता की परेशानी समझनी चाहिए। लोगों को उनकी समस्या का समाधान मिलना चाहिए। पानी की समस्या जिले में हर दिन बढ़ती जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago