Categories: Faridabad

विकट स्थिति खड़ी कर सकती हैं लोगों की महामारी के प्रति लापरवाही, नही कर रहे निर्देशों की पालना

जिले में दिन प्रतिदिन कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है वहीं लोगों में भी कोरोना के प्रति लापरवाही देखने को मिल रही है। हरियाणा सरकार द्वारा होली के लिए विशेष निर्देश जारी किए गए हैं परंतु इन निर्देशों की जिले में जमकर अवहेलना हो रही है।

दरअसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हरियाणा सरकार की ओर से सार्वजनिक स्थानों पर उत्सव मनाने और पूजा आदि के लिए भीड़ एकत्रित करने पर पाबंदी लगा दी गई है। अगर कोई नियमों का उल्लंघन करता है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

विकट स्थिति खड़ी कर सकती हैं लोगों की महामारी के प्रति लापरवाही, नही कर रहे निर्देशों की पालना

निर्देशों के बावजूद भी जिले में होली मिलन समारोह का धड़ल्ले से आयोजन हो रहा है। तमाम सामाजिक संस्थाएं होली मिलन समारोह का आयोजन कर रही हैं। समारोह के दौरान कोरोना के नियमों की जमकर अवहेलना हो रही है। ‌ लोग ना तो सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे हैं और ना ही मास्क लगा रहे हैं।

गौरतलब है कि जिले में इन दिनों कोरोना ने एक बार फिर से रफ्तार पकड़ ली है। आए दिन 50 से ऊपर कोरोना मरीजों की पुष्टि हो रही है, ऐसे में आशंका है कि होली के त्योहार पर लोगों के एकजुट होने के कारण संक्रमण और बढ़ सकता है।

क्या है होली की गाइडलाइंस
स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा की ओर से जारी अधिसूचना में प्रदेशभर के डीसी और एसपी को नियमों का पालन कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

किसी भी सूरत में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ एकत्रित न होने दें। निर्देश देते हुए कहा गया है कि कोविड-19 को लेकर जारी गाइडलाइन का पालन हर हाल में सुनिश्चित करें। अगर कोई व्यक्ति इन नियमों का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के तहत सेक्शन 188 और आईपीसी की धारा के तहत कार्रवाई की जाएगी। एसीएस ने कहा कि आदेश के बारे में अधिकारी लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरुक करें और लोगों को कोरोना से बचाव के तरीके बताएं।

हरियाणा में 58 फीसद लोग त्योहार को घर में मनाना पसंद करेंगे। 29 फीसद लोगों का कहना है कि वो परिजनों के साथ घर पर ही होली खेलेंगे जबकि 6 फीसद परिवार के अलावा दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ होली खेलेंगे लेकिन घर के अंदर। इसके अलावा 29 फीसद लोग इस बार रंग खेलने के पक्ष में नही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago