होलिका दहन की रात उठती लौ की दिशा से जाने अपना भविष्य, पूरे साल की डिटेल मिलेगी

होली का त्यौहार देश-विदेश में धूम-धाम से मनाया जाता है। होली और होलिका दहन दोनों की अपनी काफी मान्यताएं हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के दौरान हवा की दिशा से तय होता है कि आगामी एक वर्ष व्यापार, कृषि, वित्त, शिक्षा व रोजगार आदि के लिए कैसा होगा। जिस दिशा में धुंआ उठता है, उससे भविष्य का हाल जाना जाता है।

हर साल होली का त्योहार आते ही होलिका दहन भी किया जाता है। इस वर्ष यह दहन 28 मार्च को है। होलिका की लौ से ही देश के वर्ष भर का भविष्य पता चल जाता है। वहीं दीपावली और शिवरात्रि की तरह होलिका दहन की रात को भी महारात्रि कहा गया है।

होलिका दहन की रात उठती लौ की दिशा से जाने अपना भविष्य, पूरे साल की डिटेल मिलेगी

आप में से कई लोग इस होलिका दहन में शामिल होंगे। होलिका दहन के समय अग्नि आसमान की तरफ उठे तो आगामी होली तक सब कुछ अच्छा होता है। सत्ता और प्रशासनिक क्षेत्रों में बड़े बदलाव होते हैं पर यह सकारात्मक होते हैं और कोई बड़ी जनहानि और फिर प्राकृतिक आपदा की आशंका कम ही होती है।

होलिका दहन से काफी लोगों की आस्था भी जुड़ी होती है। काफी लोग इस दिन फ़ास्ट रखते हैं। ऐसा माना जाता है कि होलिका दहन की लौ पूर्व दिशा की ओर चले तो इसे अत्यंत ही शुभ माना गया है इससे शिक्षा- अध्यात्म, धर्म को बढ़ावा मिलता है और रोजगार की संभावना बढ़ती है। लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। मान सम्मान में भी वृद्धि होती है।

फाल्गुन शुक्ल की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। रंगों का त्योहार धुरेड़ी 29 मार्च को मनाया जाएगा। पश्चिम की ओर होलिका दहन की अग्नि की लौ उठे तो पशुधन को लाभ होता है। आर्थिक प्रगति होती है, पर धीरे-धीरे। थोड़ी प्राकृतिक आपदाओं की आशंका रहती है, पर कोई बड़ी हानि नहीं होती है। चुनौतियां तो बढ़ेगी, लेकिन यही सफलता भी दिलाते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago