Categories: Faridabad

कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट हरियाणा के कई दिग्गज नेता, गोपाल शर्मा व रेनू भाटिया ने लगाई फाँसी की गुहार

निकिता हत्याकांड एक ऐसा दर्दनाक मंजर जिसे ना तो फरीदाबाद कभी भुला सकेगा और ना ही इस देश का कोई भी नागरिक। अपने देश के लिए कुछ कर गुजरने की चाह रखने वाली निकिता तोमर और उसके सपनों को दिनदहाड़े एक सिरफिरे द्वारा चकनाचूर कर दिया गया।

जिसके बाद ना सिर्फ फरीदाबाद वासियों ने बल्कि पूरे देश भर से भी आमजन ने आगे आकर देश के एक बिटिया को न्याय दिलाने के लिए गुहार लगाई थी।

कोर्ट के फैसले से असंतुष्ट हरियाणा के कई दिग्गज नेता, गोपाल शर्मा व रेनू भाटिया ने लगाई फाँसी की गुहार

26 मार्च को आए अदालत के फैसले पर ना तो निकिता के परिजन है संतोष दिखाई दिए और ना ही फरीदाबाद के कई अन्य दिग्गज नेता। जिनमें हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से लेकर, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा व प्रदेश प्रवक्ता महिला आयोग की सदस्य रेनू भाटिया ने भी निकिता तोमर के दोषियों को उम्रकैद की जगह फांसी लगाने की गुहार लगाई।

दरअसल, फरीदाबाद कोर्ट ने मुख्य आरोपी तौसीफ और रेहान को उम्रकैद की सजा सुनाई है। गुरुवार को कोर्ट ने दोनों को दोषी करार दिया था। तीसरे आरोपी अजरु को कोर्ट ने बरी कर दिया था।

रेनू भाटिया का कहना है कि निकिता तोमर के साथ जो भी हुआ उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता। मगर तब तक निकिता की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी जब तक दोषियों को फांसी नहीं दी जाती।

वही नेबता गोपाल शर्मा का कहना है कि आज भी निकिता के परिजन अपनी बेटी के लिए और उसकी आवाज सुनने के लिए तरसते हैं।

मगर चाह कर भी अब निकिता की आवाज कभी कोई नहीं सुन सकेगा। उन्होंने कहा कि निकिता के साथ जो हुआ उसे तो भुलाया नहीं जा सकता लेकिन उसके लिए न्याय की जंग लड़ने से वह भी पीछे नहीं हटेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस मामले में पुलिस ने 302 हत्या, 364 अपहरण 366 शादी के लिए मजबूर करना, 120 आपराधिक साजिश , 34 कॉमन इंटेंशन, आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की थी। बीते 26 अक्टूबर को हुए निकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में चल रही है। घटना सीसीटीवी में कैद होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की थी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago