पानी बचाने के लिए हरियाणा सरकार ने उठाया ये खास कदम, इस फैसले से नहीं होगा पानी बर्बाद

देश समेत प्रदेश में हर जगह पानी का स्तर नीचे गिरता जा रहा है। केंद्र और राज्य सरकारें पानी को बचाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही हैं। प्रदेश सरकार ने अब बरसात के पानी का भंडारण करने को शिवालिक की पहाड़ियों की तलहटी में दर्जनभर डैम बनाने की योजना तैयार की है। इस पानी का प्रयोग उन दिनों में किया जाएगा, जब प्रदेश में पानी की कमी रहेगी।

भू-जल स्तर जिस रफ़्तार से सूबे में कम होता जा रहा है, उससे सचेत रहने की ज़रूरत है। अब सीएम ने इस योजना को खुद देख रहे हैं और वे चाहते हैं कि प्रदेश में अधिक से अधिक पानी की बचत की जाए।

हरियाणा सरकार बनवाएगी 12 छोटे डैम। सांकेतिक फोटो

प्रदेश सरकार जनता और किसान दोनों के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। गत दिनोंम सीएम ने किसानों के लिए धान की बजाए दूसरी फसलें उगाने की बड़ी योजना लेकर आए थे, जिसे करीब 92 हजार हेक्टेयर में किसानों ने अपनाया था। इस योजना के लिए सिंचाई के साथ विकास एवं पंचायत तथा वन एवं पर्यावरण विभाग इसके लिए मिलकर प्लानिंग बनाने में जुटे हैं।

पानी को बचाने के लिए कुछ दिनों पहले केंद्र सरकार ने एक अभियान भी छेड़ा था। बहरहाल प्रदेश में सीएम ने रेणुका, किशाऊ व लखवार डैम से हरियाणा को और पानी मिले, इसके लिए कई बार केंद्रीय सिंचाई मंत्री के साथ बैठक कर चुके हैं। अबकी बार बजट में सरकार ने हथनीकुंड बैराज की अपरस्ट्रीम में एक और बड़ा डैम बनाने का निर्णय लिया है।

घटता जल स्तर सभी के लिए चिंता का विषय है। सभी को इसको लेकर तत्परता से काम करना होगा। पानी को अगर आज नहीं बचाया गया तो कल काफी देर हो जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago