हरियाणा के इन शहरों में बिजली लाइन होंगी अंडरग्राउंड, आपको मिलेगा ये लाभ

भूमिगत इलेक्ट्रिसिटी लाइन प्रदेश के हर शहर में होने जा रही है। जल्द ही इस योजना पर काम करना शुरू हो जाएगा। सूबे के हर शहर के एक मेन रोड से बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड की जाएंगी, ताकि ट्रैफिक के आने-जाने के लिए रास्ता खुल सके और बिजली की तारों व पोल आदि से वाहनों के टकराने की घटनाएं कम हो सकें। इससे बिजली निगम का लाइन लोस भी कम हो जाएगा।

बिजली के तारों से ट्रक आमतौर पर टकरा जाते हैं, जिससे बड़े हादसे हो जाते हैं। अब अंडरग्राउंड लाइन होने से इनसे बचाव हो सकेगा। इस संदर्भ में अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। हर शहर की रिपोर्ट जल्द बनकर तैयार हो जाएगी, इसके बाद योजना पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

हरियाणा के इन शहरों में बिजली लाइन होंगी अंडरग्राउंड, आपको मिलेगा ये लाभ

देश के काफी राज्यों में यह काम हो चुका है। अब हरियाणा में इस योजना पर काम होना है। दरअसल, सरकार चाहती है कि प्रदेश में अधिकांश बिजली की तारें अंडर ग्राउंड होनी चाहिए। योजना को पहले पहल एक मेन रोड से शुरू किया जा रहा है। बिजली विभाग ने योजना बनाई है कि पहले हर शहर के मेन रोड से बिजली की तारें हटाकर अंडर ग्राउंड की जाएंगी।

जनता की सुविधा के लिए इस काम को किया जा रहा है। काफी बार बिजली की तारों से बड़े – बड़े हादसे हो जाते हैं। इनपर लगाम अब लगेगी। मेन रोड पर लोगों की आवाजाही सबसे अधिक रहती है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद कस्बों के मेन रोड पर लगी बिजली की लाइनें अंडरग्राउंड करने की योजना है। यही नहीं मेन रोड के बाद कॉलोनी या फिर सेक्टरों को भी इस योजना में शामिल किए जाने की योजना बनाई जाएगी।

प्रदेश सरकार के इस फैसले से हादसों में कमी आएगी। अंडरग्राउंड सेटिंग हो जाने तारें भी सुरक्षित रहेंगीं। हर जिले में इस योजना पर काम होना होना है। सबसे पहले उन जिलों में काम होगा जो बड़े हैं।

सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार गुरुग्राम, फ़रीदाबाद, भिवानी व हिसार इस लिस्ट में शामिल हैं

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago