Categories: Public Issue

चूहों ने खोखला किया पुल तो मच गया हड़कंप, सरकार आई एक्शन मोड़ में

सोनीपत : कुछ दिनों पहले एक मामला सामने आया कि रोहतक रोड रेलवे ओवरब्रिज के बेस को चूहों ने खोखला कर दिया था इसको लेकर पुरे रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। खबर यह थी की सोनीपत शहर मे बीच में बने २० करोड़ की लागत से बने ओवरब्रिज को नुक्सान पंहुचा रहा है।

इस पर हालाँकि अभी संबंधित अधिकारियों ने अपने संज्ञान में ले लिया है जल्दी ही इस पूल को ठीक कर दिया जाएगा।

चूहों ने खोखला किया पुल तो मच गया हड़कंप, सरकार आई एक्शन मोड़ में

इस बारे में जब पहचान फरीदाबाद ने सोनीपत जिला उपायुक्त से बात की गई तो उन्होंने इस बारे में जानकारी देते हुए इस बारे में बताया कि मुझे इस बात की जानकारी है।

जैसे ही इस बारे में जानकारी हुई तो प्रशासन हरकत में आ गया. वही डीसी सोनीपत श्यामलाल पुनिया ने कहा कि इस पूल को लेकर जो भी सम्बंधित विभाग नगर निगम और पीडब्लूडी है.

उनके साथ एक मीटिंग की गई है 3 दिन पहले इस मीटिंग में यह बात हुई है की सभी संबंधित अधिकारी इस पर वर्कआउट करें और 15 दिन के अंदर इस को लेकर एटीआर ( action taken report ) तैयार करेंगे ।

मामला यह था कि रोहतक रोड पर दिल्ली अंबाला रेलवे लाइन के ऊपर बने पुराने ब्रिज पर दोनों तरफ के बेस को बुरी तरह नुकसान हो रहा है। यहां अब नया कारनामा चूहों ने कर दिया था। ओवरब्रिज से शहर की तरफ उतरते हैं तो पांच फीट लंबाई में ओवरब्रिज धंस गया है।

फुटपाथ के अलावा सड़क भी काफी धंसी है। वाहन चालकों के लिए यहां खतरा पैदा हो गया है। समय रहते सुधार नहीं हुआ तो ओवरब्रिज को भी बड़ा खतरा बन सकता है। ओवरब्रिज के बेस की मिट्‌टी हजारों की संख्या में बिल बनाकर चूहों ने खोखली कर दी थी ।

फिलहाल अभी इस पर डीसी सोनीपत ने अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है और जल्द ही इस पर अमल किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago