Categories: Faridabad

नेशनल हाईवे पर जल्द ही मिलने वाली है यह विशेष सुविधा, प्रशासन ने शुरू कर दी है तैयारी

स्मार्ट सिटी को एक और नया तोहफा मिलने जा रहा है। स्मार्ट सिटी में नेशनल हाईवे पर ट्रामा सेंटर बनाया जाएगा। हरियाणा सरकार ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

दरअसल, शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसके संकेत दिए। जिले की तरफ से सेक्टर-12 लघु सचिवालय में बैठक की अध्यक्षता कर रहे परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी इस दिशा में उठाए जा रहे सरकार के इस कदम को लोगों के लिए बेहतर बताया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपायुक्त यशपाल भी शामिल हुए।

नेशनल हाईवे पर जल्द ही मिलने वाली है यह विशेष सुविधा, प्रशासन ने शुरू कर दी है तैयारी

गौरतलब है कि बीते कुछ वर्षों में सड़क दुर्घटनाओं में मौत के आंकड़ों में इजाफा देखने को मिला है। वर्ष 2020 में 484 सड़क दुर्घटना वही 193 लोगों की मौत वर्ष 2020 की सड़क दुर्घटनाओं में हुई। अब तक वर्ष 2021 की सड़क में 34 लोगों की मौत दुर्घटनाओं में हुई वही 93 सड़क दुर्घटना हुई।

मुख्यमंत्री ने सड़क सुरक्षा, परिवार पहचान पत्र और रबी सीजन फसल खरीद को लेकर दिशा निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल हाईवे ओर जर्जर सड़कों पर होने वाली दुर्घटनाओं के बचाव के लिए संबंधित विभाग के अधिकारी अपने दायित्व का निर्वाह पूर्ण ईमानदारी निष्ठा से करें ताकि सड़क सुरक्षा के विषय को सही रूप में जनहित में लागू किया जा सके।

उन्होंने कहा कि जर्जर हुई सड़कों की समय रहते मुरम्मत की जाए। सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस व अन्य सभी सुविधाओं का समय रहते संचालन किया जाना बेहद जरूरी है ताकि दुर्घटना के दौरान किसी की मृत्यु ना होने पाए।

सरकार के इस फैसले से दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी वहीं यदि कोई दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर होगी भी तो उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा मिल पाएगी। सड़कों के मरम्मत से भी दुर्घटनाओं में कमी देखने को मिलेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago