Categories: FaridabadPublic Issue

रसोई में रखें इन सामान से रंग वाले कपड़ों को कर सकते हैं साफ

होली जैसे रंगों का त्योहार है। अगर होली पर कोई रंग गुलाल लगाकर होली को शुभकामनाएं ना दें, तो होली मानी नहीं जाती है। लेकिन होली के बाद रंगों को कपड़ों से हटाना एक चुनौती भरा टारगेट होता है। ऐसे में ज्यादातर लोग होली खेलने के बाद रंग लगे कपड़ों को या तो पहनना छोड़ देते हैं या किसी जरूरतमंद लोगों को दे देते हैं।

हम होली खेलने के बाद यह सोच लेते हैं या फिर यह मान लेते हैं कि रंगों कपड़ों पर लगा रंग किसी भी कीमत पर नहीं छूटेगा और उसे हम फेंक देते हैं। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे। जिससे कपड़ों पर लगे रंग आसानी से छुड़वा सकते हैं। हमारे घर की रसोई में कई ऐसे सामान मौजूद होते हैं।

रसोई में रखें इन सामान से रंग वाले कपड़ों को कर सकते हैं साफ

जिस के महत्व को हम समझ नहीं पाते हैं। हमें बस इतना लगता है कि वह सामान खाने में ही प्रयोग किए जाते हैं। आज उन्हीं खाने में प्रयोग किए जाने सामान से कपड़ों पर लगे रंग को कैसे छुटा सकते हैं। उसके बारे में बताएंगे। जब भी हम होटल में खाना खाने के लिए जाते हैं, तो हमें विनेगर वाली प्याज यानी सिरके वाली प्याज का ही पसंद लगती है।

लेकिन हमें यह नहीं पता होता है कि सफेद विनेगर रंग लगे कपड़ों को चमकाने में सबसे ज्यादा योगदान देता है। अगर हम आधा से एक कप विनेगर बाल्टी में डाल दे तो कॉटन कपड़ों की चमक वापस आ जाएगी। इसके अलावा बेकिंग सोडा जिसका जैसा इस्तेमाल हम केक बनाने में या छोले, राजमा व चने बनाने में इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि बेकिंग सोडा डालने से चने व छोले आसानी से पक जाते हैं।

अगर हम रंग भरे कपड़ों को ब्लीच और बेकिंग सोडा के साथ पानी में मिला देते हैं। तो वह आधे से ज्यादा रंग को छुड़ाने में काफी मददगार होता है। गर्मी के दिनों में हम शिकंजी पीना काफी पसंद करते हैं।

जिसमें नींबू का इस्तेमाल होता है। लेकिन अगर हम उसी नींबू के रस को रंग लगे कपड़ों को कुछ देर के लिए नींबू के रस में भिगो देते हैं और उसके बाद उन कपड़ों को साबुन में साफ करके पानी से धोते हैं। तो जिद्दी दाग को मिटा देता है। वह नीबू का रस हम लोगों को काफी पसंद रहता है।

खाने में दही काफी फायदेमंद होता है। पान के दाग व होली के रंग वाले कपड़ों को साफ करने में अगर हम खट्टी दही या फिर मीठी में भिगोकर रख दें और कुछ देर बाद दाग लगे स्थानों को हल्के हाथों से रब करेंगे। तो वह दाग हल्के होने लग जाएंगे और एक- दो बार इस तरीके से अगर हम उन कपड़ों को धोते है।

तो उन कपड़ों से सभी दाग आसानी से मिट जाएंगे। होली के बाद रंग लगे कपड़ों को फेंकने की बजाय इन तरीकों को इस्तेमाल करके आप अपने कपड़ों को अपने पास रख सकते हैं और कुछ दिनों के बाद पहन भी सकते हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago