Categories: Faridabad

खूनी सड़क के नाम से प्रसिद्ध हुई फरीदाबाद की यह सड़क, काफी सालों से हैं खस्ता हालात

तीन विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली प्याली- हार्डवेयर सड़क के हालात काफी सालों से खस्ता बने हुए हैं। स्थानीय निवासियों द्वारा इस सड़क को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत की जा चुकी है परंतु अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हो पाई है वहीं अब आमजन ने इस सड़क का नाम खूनी सड़क रख दिया है।


दरअसल, प्याली- हार्डवेयर सड़क इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। आए दिन इस सड़क को लेकर धरना प्रदर्शन होते रहते हैं। इस समय बाबा रामकेवल द्वारा इस सड़क को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। पिछले साल एक इंजीनियर ने इन्हीं गड्ढों की वजह से अपनी जान तक गंवा दी, लेकिन उसके बावजूद भी सरकार और प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क के हालात काफी सालों से खराब है। सड़क को लेकर कई बार नगर निगम को शिकायत की जा चुकी है परंतु कोई कार्यवाही नहीं होती।

खूनी सड़क के नाम से प्रसिद्ध हुई फरीदाबाद की यह सड़क, काफी सालों से हैं खस्ता हालात

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस सड़क के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को सूचित किया था जिस पर मुख्यमंत्री ने जल्द से जल्द सड़क के निर्माण कार्य को शुरू करने के आदेश दिए थे परंतु निगम द्वारा इस सड़क के टेंडर को ही अभी तक पास नहीं किया गया है।

नगर निगम द्वारा इस सड़क के मद्देनजर दो बार टेंडर जारी किए गए हैं। पहले टेंडर प्रक्रिया में केवल एक ही ठेकेदार द्वारा आवेदन किया गया था वही निगम द्वारा एक बार फिर से टेंडर प्रक्रिया शुरू की गई है।


आपको बता दें कि इस सड़क को लेकर कई बार प्रदर्शन किया जा चुका है वही आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती है जिस पर अब स्थानीय लोगों ने इस सड़क का नाम खूनी सड़क कर दिया है। लोगों का कहना है कि प्रशासन इस सड़क को बनवाने के नाम पर सिर्फ ढकोसले वादे और टेंडर के नाम पर झूठे दिलासे देने का काम कर रहा है।

अगर प्रशासन पर इस सड़क को बनवाने का पैसा नहीं है इस सड़क को स्थानीय लोगों के हवाले कर दे, वह खुद ही अपने निजी सहायता से इस सड़क को बनवा देंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago