Categories: Uncategorized

साल 2003 के बाद से इस लेक को भूल चुके हैं फरीदाबादवासी

जिले वासियों के द्वारा भरकर ले को दोबारा से शुरू करने की बात की जा रही है। लेकिन बडख़ल झील के पास बनी पीकॉक लेक को ज्यादातर लोग भूल चुके हैं। जैसे कि आप सभी जानते हैं कि बडख़ल झील को दोबारा से सुधारने का प्रयोग किया जा रहा है।

अगर बड़खल झील में पानी भर दिया जाता है, तो शायद पीकॉक लेक में भी भरा जाएगा। जिससे भूजल स्तर में भी सुधार होगा।

साल 2003 के बाद से इस लेक को भूल चुके हैं फरीदाबादवासी

2003 के बाद गायब हो गई लेक

सूरजकुंड एरिया में 12 एकड़ में फैली पीकॉक लेक 2003 से पहले दिल्ली एन सी आर के लोगों की पहली पसंद थी। दिल्ली से आने वाले लोग सबसे पहले पीकॉक लेक को देखना पसंद करते थे। क्योंकि दिल्ली से आने वाले लोंगो के लिए झील दूर हुआ करती थी। यहां पर पहले ऊंट की सवारी, घोड़े की सवारी, खेल खिलौने वाले की भीड़ लगी रहती थी।

सबसे ज्यादा लोगों को नाव में बैठकर घूमना पसंद आया था। सूरजकुंड मेले के दौरान इस लेक के बीच में मौजूद छोटे से आयरलैंड पर भी कुछ साल हरियाणा टूरिज्म वैलेंटाइन डे पर खास प्रोग्राम किया जाते है। लेकिन साल 2003 में वोटिंग बंद हो गई। उसके बाद यह पूरी तरह से सुख चुकी थी।

हरियाणा टूरिज्म अधिकारी राजेश जून का कहना है कि सूरजकुंड पर्यटन स्थल में पीकॉक झील थी। जो साल 2003 में सूख गई। इसकी निशानदेही का काम साल 2014 में भी किया गया था। ताकि इसकी जमीन पर किसी प्रकार का कोई कब्ज़ा ना किया जा सके।

उन्होंने बताया कि अगर आने वाले समय में बड़खल झील में पानी को भरा जाता है। तो पीकॉक लेक को भी भरा जाएगा। उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में बड़खल झील और पीकॉक लेक में पानी भर दिया जाता है।

तो इससे टूरिस्ट की संख्या में तो इजाफा होगा ही। साथ ही हरियाणा टूरिज्म को भी काफी फायदा होगा। क्योंकि पहले बडख़ल झील और पीकॉक लेकर वजह से सैकड़ों की संख्या में लोग यहां पर घूमने के लिए आते थे। जिससे जरूरतमंद लोगों को रोजगार मिलता था और उनके परिवार का पालन पोषण की होता था।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago