Categories: FaridabadHealth

फरीदाबाद में नए मरीजों के मुकाबले , ठीक होने वाले लोगों की संख्या रही ज़्यादा ।

फरीदाबाद : पिछले 4 दिनों से कोरोना का कहर फरीदाबाद शहर पर बढ़ता नज़र आया ।आज 28 मई वीरवार की रिपोर्ट में भी सुबह से शाम तक कोरोना के कुल 14 नए मामले सामने आए । लेकिन आज फिर भी लोगों के लिए इस दिन को ठीक कहा जा सकता है क्योंकि आज कोरोना से 15 व्यक्तियों ने जंग जीत की और अपने घर जा चुके है।

फरीदाबाद में नए मरीजों के मुकाबले , ठीक होने वाले लोगों की संख्या रही ज़्यादा ।

फरीदाबाद में कुल कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या 276 हो चुकी है जिसमें से अब 138 मरीज ठीक भी हो चुके है ।फिलहाल शहर में 101 मरीज ऐसे है जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है और इसी के साथ 30 मरीजों को होने इसोलेट कर दिया गया ।549 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है ।

आज 28 मई की शाम लोगों के लिए काफी हद टेक राहत पूर्ण दिखी क्योंकि यदि 14 नए मामले सामने आए तो उनमें से 15 लोगों ने कोरोना जैसी घातक बीमारी को हरा दिया और 7 लोग अब तक मौत हो चुकी है ।ये सारा खेल इम्यूनिटी का होता है जिसकी इम्यूनिटी और इच्छा शक्ति अच्छी होगी वो इस बीमारी से बचके बाहर आ सकता है ।

लेकिन यहां सवाल ये उठता है आखिर बेलगाम घोड़े की तरह बढ़ते कोरोना के संक्रमण पर रोक लगाने में प्रशासन असमर्थ क्यों है और यही नहीं लोगों द्वारा लापरवाही भी सामने आ रही है जिसका खामियाजा आज फरीदाबाद में कोरोना के संक्रमण बढ़ाकर चुकाना पड़ रहा है । प्रशासन को सख्ती दिखानी होगी , कंटेनमें ज़ोन केवल नाम के लिए ही नहीं बल्कि उन ज़ोन में सख्ती से पेश भी आना होगा ।तब ही लापरवाहियों का सील सिला थमेगा चाहे वो प्रशासन का हो या बेवजह घूमने वाले लोगों का ।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago