Categories: Press Release

एनएसयूआई के महीनेभर का संघर्ष लाया रंग, YMCA यूनिवर्सिटी में होंगे ऑनलाइन एग्जाम

एनएसयूआई का एग्जाम के मोड़ में बदलाव करवाने को लेकर पिछले एक महीने का संघर्ष रंग लाया हैं। YMCA यूनिवर्सिटी ने आज यानि 30 मार्च को ऑफलाइन मोड़ में एग्जाम कराने का तुगलकी फरमान वापिस लिया है। YMCA यूनिवर्सिटी के छात्रों ने अपनी इस जीत पर एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री का धन्यवाद किया।

एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने बताया कि जबसे YMCA यूनिवर्सिटी की तरफ से ऑफलाइन मोड़ में एग्जाम कराने को लेकर तुगलकी फरमान जारी किया गया था उसी दिन से लेकर एनएसयूआई के बैनर तले छात्रों ने बिगुल फूंक दिया था।

एनएसयूआई के महीनेभर का संघर्ष लाया रंग, YMCA यूनिवर्सिटी में होंगे ऑनलाइन एग्जाम

उन्होंने बताया कि इस तुगलकी फरमान के विरोध में राज्यपाल से लेकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, गृहमंत्री तथा YMCA यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर तक को छात्रों की समस्या से अवगत कराया था लेकिन जब किसी ने नही सुनी थी तो जिला उपायुक्त कार्यालय से लेकर YMCA यूनिवर्सिटी के गेट पर छात्रों ने एनएसयूआई के बैनर तले प्रदर्शन किया।

कृष्ण अत्री ने बताया कि पिछले महीने भर से चल रहे संघर्ष के सामने हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार ने घुटने टेके हैं और YMCA यूनिवर्सिटी ने आज ऑफलाइन मोड़ में एग्जाम कराने का तुगलकी फरमान वापिस लिया हैं।

उन्होंने कहा कि यह जीत YMCA यूनिवर्सिटी के तमाम छात्र-छात्राओं तथा एनएसयूआई फरीदाबाद के तमाम कार्यकर्ताओं को समर्पित हैं जिनके संघर्ष के चलते सरकार तथा यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अपना तुगलकी फरमान वापिस लिया हैं।

YMCA यूनिवर्सिटी के एनएसयूआई छात्र नेता मयंक भारद्वाज ने कहा कि जब-जब हरियाणा की भाजपा-जजपा सरकार छात्र विरोधी फैसले लेगी तब-तब एनएसयूआई छात्रों की ढाल बनकर सरकार की छात्र विरोधी नीतियों का विरोध करेगी और छात्रों को न्याय दिलवाकर रहेगी।

इस मौके पर विनीत, मोहन, कुसल राव, युवराज, नितिन यादव, जयंत, सतीश, धीरज रावत, अंकुश अग्रवाल, अविरल, अदुन आदि मौजूद थे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago