Categories: Faridabad

ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को दी ये सलाह।

फरीदाबाद के डॉक्टरों ने दावा किया है कि गुरुग्राम का स्वास्थ्य विभाग कोरोना के गंभीर मरीजों को हालत ज्यादा क्रिटिकल होने की स्थिति में उनके पास भेज रहा है जिस कारण उन्हें मरीज के इलाज के लिए तैयार हो पाने में समय नहीं मिल पा रहा है।

गुरुग्राम से गंभीर हालत वाले मरीजों को बिना फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को पूर्व सूचना दिए ईएसआईसी रेफर किया जा रहा है, डॉक्टरों का कहना है वे मरीजों का इलाज करने से मना नहीं कर सकते क्यूंकि सभी मरीजों को ठीक करना उनका दायित्व है लेकिन इतने कम अंतराल में मरीज को सम्भाल पाना काफी कठिन हो जाता है।

ईएसआईसी अस्पताल के डॉक्टरों ने गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को दी ये सलाह।

डॉक्टरों ने कहा कि अब तक गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग ने छह कोरोना मरीजों को फरीदाबाद भेजा है, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है और इन गंभीर मामलों में चार गर्भवती महिलाएं भी शामिल है। ऐसे मामलों को संभालने के लिए मरीज की स्थिति की पूर्ण जानकारी होना अति आवश्यक है।

डॉक्टरों ने बताया की जब गुरुग्राम से गर्भवती महिलाओं को फरीदाबाद रेफर किया गया तो उनके पास उनकी स्थिति की पूरी जानकारी नहीं थी। डॉक्टरों ने कहा कि यदि हम पहले से अपनी स्त्री रोग विशेषज्ञों और बाल रोग विशेषज्ञों की अपनी टीम को तैयार रखने में असफल होते तो नतीजे कुछ ओर भी हो सकते थे।

फरीदाबाद ईएसआईसी अस्पताल में वर्तमान में 100 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है और ईएसआईसी अस्पताल फरीदाबाद में क्रिटिकल मरीजों को हैंडल करने वाला इकलौता अस्पताल है साथ ही आस पास के जिलों के मरीज में लगातार यहां रेफर किए जा रहे है।

ऐसे में ईएसआईसी के डॉक्टरों ने गुरुग्राम स्वास्थ्य विभाग को सलहा दी है कि किसी भी गंभीर मरीज को फरीदाबाद रेफर करने से पहले उसकी पूर्ण जानकारी एवं पूर्व सूचना फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग को अवश्य दे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

3 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

3 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

3 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

3 months ago