Categories: Uncategorized

क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक किया बरामद

क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी उपनिरीक्षक जगमिंदर सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अवैध शराब से भरा ट्रक बरामद करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों की सहायता से सूचना मिली थी कि फरीदाबाद के सेक्टर 70 में कबाड़ी की झुग्गियों के पास शराब से भरा एक ट्रक खड़ा है और ट्रक का चालक उसके पास खड़ा किसी का इंतजार कर रहा है।

क्राइम ब्रांच ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई, 102 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक किया बरामद

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो सूचना के अनुसार बताया गया ट्रक वहां पर खड़ा था और पुलिस को देखकर उसका चालक झुग्गियों में छुपता हुआ फरार हो गया।

पुलिस टीम ने वाहन चालक को ढूंढने की कोशिश की परंतु वाहन चालक मौका पाकर वहां से भाग गया।

पुलिस टीम ने गाड़ी के कागजात चेक करने के लिए गाड़ी की तलाशी ली परंतु गाड़ी के कोई भी कागजात उन्हें प्राप्त नहीं हुए।

इसके पश्चात पुलिस टीम ने ट्रक को चेक किया तो उसमें रॉयल चैलेंजर कंपनी की 102 पेटी शराब और क्रोकरी के सामान की 1385 पेटी बरामद हुई।

पुलिस टीम ने अवैध शराब से भरा ट्रक अपनी गिरफ्त में ले लिया और अनजान व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की धाराओं के तहत थाना सदर बल्लभगढ़ में मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस टीम द्वारा वाहन चालक और वाहन के मालिक की तलाश की जा रही है जिन्हें जल्द ही तलाश करके गिरफ्तार किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago