Categories: FaridabadHealth

बच्चे की गुल्लक, जूते व स्कूल बैग भी चोरी हो जाते हैं

चोरों के द्वारा सोना चांदी की चोरी करते हुए सुना ही होगा। लेकिन अब घर में रखे कीमती सामान चाहे वह किसी ब्रांडेड कंपनी के कपड़े हो या जूते उनको भी चोरी करके ले जा रहे हैं। इसके अलावा कुछ चोर ऐसे भी है जो बच्चों के स्कूल बैग से लेकर बच्चों की गुल्लक तक को भी चोरी करके ले जाते हैं।

क्योंकि चोरों को उस दौरान ही घर में किसी प्रकार का कोई केस नजर नहीं आता है। लेकिन उनको बच्चों की गुल्लक पर नजर पड़ जाती है और उसके बाद वह उसको चोरी करके ले जाते हैं। फरीदाबाद में भी ऐसा एक मामला देखने को मिला है।

बच्चे की गुल्लक, जूते व स्कूल बैग भी चोरी हो जाते हैं

सेक्टर 21d पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मकान नंबर 1244 की रहने वाली पूजा ने बताया कि उक्त मकान में अपने बेटे दर्शील के साथ रहती है। पूजा ने बताया कि उनका उनके पति के साथ किसी विवाद को लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। इसीलिए उनका पति बेंगलुरु में रहता है।

18 मार्च को वह अपने बेटा के साथ करीब 8:00 बजे शाम को दिल्ली में रहने वाली उनकी मम्मी के पास चले गए थे। 30 मार्च को करीब 7:00 बजे जब वह अपने घर वापस आए। तो देखा कि मकान की सीढ़ियों के साथ वाले दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है और अंदर जाकर देखा तो कमरे का लॉक भी टूटा हुआ है।

साथ में कमरे में सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा है। जब उन्होंने सामान की जांच की तो उनको पता चला कि उनकी एक सोने की चैन, करीब 1 तोला एक सोने की अंगूठी 4 से 5 ग्राम की, 3 जोड़ी चांदी की पायल, 2 जोड़ी ब्रांडेड कंपनी के शूज पोलो व रिबॉक, दो स्कूल बैग, एक उनके बेटे की गुल्लक जिसमें करीब 14 से ₹15000 तथा एक सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर जो कि सीपी प्लस कंपनी की थी अज्ञात चोर चोरी करके ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago