Categories: FaridabadHealth

इन सेक्टरों में जाने से पहले कम से कम 2 बार जरूर सोचें

शहर के इन सेक्टरों में जाने के बारे में सोच रहे हैं तो कम से कम 2 बार जरूर सोचे। क्योंकि प्रशासन के द्वारा इन सेक्टरों को कंटेनमेंट जोन के अंदर तो घोषित किया गया है। साथ ही इन सेक्टरों में सबसे ज्यादा मकानों को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है।

इसीलिए अगर आपका कोई रिश्तेदार, आपका कोई दोस्त, आपको कोई परिजन इन सेक्टरों में रहता है तो उससे मिलने के लिए आप कम से कम 2 बार जरूर सोचें।

इन सेक्टरों में जाने से पहले कम से कम 2 बार जरूर सोचें

प्रशासन के द्वारा 30 मार्च को नई कंटेनमेंट जोन की लिस्ट कोशिश की गई है। जिसमें जिले के कई जगह को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है। जिसमें सबसे ज्यादा सेक्टर 15, सेक्टर 14, सेक्टर 16, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, एनआईटी और सैनिक कॉलोनी के सबसे ज्यादा मकान या फिर यूं कहें गलियां कंटेनमेंट जोन के अंदर घोषित की गई है।

पॉश सेक्टर होने के बावजूद भी इनको कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है। इसका मुख्य कारण यह भी हो सकता है कि पॉश सेक्टर है यहां पर जो लोग रहते हैं किसी ना किसी कार्य की वजह से अन्य राज्यों में आए दिन सफर करते हैं। जिसकी वजह से वह महामारी का शिकार हो जाते हैं।

प्रशासन के द्वारा जो कंटेनमेंट जोन की लिस्ट घोषित की गई है। उसमें एनआईटी, ग्रीन फील्ड कॉलोनी, सेक्टर 7, सैनिक कॉलोनी, सेक्टर 28, सेक्टर 8, सेक्टर 14, sector-15, सेक्टर 16, सेक्टर 17, सेक्टर 11, सेक्टर 21c, सेक्टर 46, सेक्टर 19, सेक्टर 78, सेक्टर 89, सेक्टर 86, सेक्टर 9, सेक्टर 76, चावला कॉलोनी, सेक्टर 45, सेक्टर 29, सेक्टर 75, डबुआ कॉलोनी, चर्मवुड विलेज, सेक्टर 10, सेक्टर 30 व सेक्टर 31 शामिल है। इसमें सबसे ज्यादा कंटेन्मेंट जोन सेक्टर 15 और सेक्टर 16 है।

जहां पर सबसे ज्यादा मकानों को कंटेनमेंट जोन के अंदर रखा गया है। सीएमओ डॉक्टर रणदीप सिंह पुनिया का कहना है कि कंटेनमेंट जोन में जो भी मकान घोषित किया गया है। उनके घरों के आगे नोटिस नहीं लगाया जाएगा, क्योंकि कोर्ट के आदेश है इसीलिए उन एरिया में लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस प्रशासन को भी कंटेनमेंट जोन की लिस्ट दे दी जाती है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago