Categories: FaridabadHealth

आज लगेंगे 45 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन कि डोज़

स्वास्थ्य विभाग जहां हर रोज मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। वैक्सीन ड्राइव में भी तेजी की जा रही है। गुरुवार यानि 1 अप्रैल से जिले में 45 साल के हर व्यक्ति को वैक्सीन की डोज़ लगाई जाएगी।

सरकार के द्वारा पहले 60 साल से ऊपर वाले बुजुर्ग व 45 साल से 59 साल तक के बीमार व्यक्तियों को ही वैक्सीन की डोज लगाई जाती थी। लेकिन अब सरकार ने यह आदेश जारी कर दिया है कि 45 साल से ऊपर हर व्यक्ति को चाहे वह बीमार हो या ना हो उसको डोज़ लगाई जाएगी।

आज लगेंगे 45 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन कि डोज़

यह प्रक्रिया 1 अप्रैल से जिले के 80 सेंट्रो पर शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा पूरी तैयारी कर ली गई है। सीएमओ रणदीप सिंह पूनिया ने बताया कि सरकार के द्वारा आदेश आए हैं कि 1 अप्रैल से 45 साल से ऊपर के हर व्यक्ति को वैक्सीन की डोज लगाई जाएगी। इसके लिए उनको सेंटर पर आधार कार्ड की कॉपी लेकर आना होगा। उसके बाद उनका ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा और उनको वैक्सीन लगाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में बढ़ते हुए पॉजिटिव केस को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 1 अप्रैल से 47 स्वास्थ्य केंद्रों पर कोविद की जांच भी की जाएगी। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्रों के आसपास रहने वाले लोग अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर जांच करवा सकते हैं।

उन्होंने लोगों से यही गुजारिश की है कि जो भी व्यक्ति किसी अन्य राज्य से आया है। वह तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर अपनी जांच करवाएं। ताकि वह व्यक्ति खुद को और आसपास रहने वाले लोगों को भी सुरक्षित कर सके।

आज मिले 70 पॉजिटिव केस

स्वास्थ्य विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को जिले में 70 पॉजीटिव केस पाए गए। वहीं 57 ठीक होकर अपने घर को गए। जहां एक और पॉजिटिव केस की संख्या में कमी नहीं दिख रही है। वहीं दूसरी ओर वैक्सीन की संख्या में तेजी नजर आ गई आ रही है। गुरुवार को जिले में 10104 लोगों को वैक्सीन की डोज़ लगाई गई। जिससे यह तो साबित हो रहा है कि लोग वैक्सीन को लेकर तो अवेयर हो रहे हैं। लेकिन मास्क और 2 गज की दूरी को लेकर जागरूक नहीं हो रहे हैं। जिसकी वजह से आए दिन पॉजिटिव केस की संख्या में इजाफा ही देखने को मिल रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago