किसानों का नया पैंतरा, महिलाओं की अगुवाई में संसद तक करेंगे मार्च, इस बॉर्डर को भी करेंगे जाम

किसानों के आंदोलन में अब काफी कम संख्या किसानों की दिखाई दे रही है। कभी बिजली काटने की धमकी तो कभी दिल्ली कूच करके अफरा – तफरी मचाने वाले किसान अब संसद तक मार्च निकालने की तैयारी में हैं। आंदोलनकारियों ने फिरसे दिल्ली कूच का ऐलान किया है। मई के पहले पखवाड़े में संसद भवन तक पैदल मार्च करने का फैसला लिया है।

इस आंदोलन में हर दिन किसानों की संख्या कम हो रही है। इस आंदोलन के कारण देश काफी काम रुके हुए हैं। अब इस पैदल मार्च की अगुवाई महिलाएं करेंगी और सभी बार्डर से एक साथ पैदल दिल्ली के लिए निकलेंगे।

किसानों का नया पैंतरा, महिलाओं की अगुवाई में संसद तक करेंगे मार्च, इस बॉर्डर को भी करेंगे जाम

दिल्ली की सीमाओं को घेरे यह किसान शतक लगा बैठे हैं। यह किसान अपनी जिद्द पर अभी भी अड़े हुए हैं। कुंडली बार्डर पर बैठक के बाद आंदोलनकारियों ने प्रेस कांफ्रेंस कर मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों की घोषणा की है। मोर्चे के नेताओं ने बताया कि 10 अप्रैल के दिन केएमपी एक्सप्रैस-वे को 24 घंटे के लिए जाम किया जाएगा। इससे पहले पांच अप्रैल को एफसीआइ के देशभर में 736 जिलों में कार्यालय के बाहर 11 बजे से शाम 6 बजे तक प्रदर्शन होगा।

किसानों का कम और बदमाशों का अधिक यह आंदोलन अब जान पड़ता है, तभी देशभर की बिजली काटने की धमकी भी यह लोग देते हैं। आंदोलनकारियों ने बैसाखी पर्व व आंबेडकर जयंती धरनास्थल पर ही मनाने का निर्णय लिया है। आंबेडकर जयंती पर संविधान बचाओ दिवस मनाएंगे। इसी क्रम में एक मई को मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इसके बाद संसद कूच के लिए तारीख तय करके आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा।

दिल्ली को अपंग बनाये बैठे किसानों के रूप में बदमाशों को सोचना पड़ेगा कि यह गलती उनकी देश को घाव दे सकती है। किसान नेता अभी तक बोलते आ रहे थे कि यह आंदोलन राजनीती से दूर है। वही नेता इन दिनों बंगाल में ममता बनर्जी के समर्थन में वोट मांग रहे हैं। किसानों को बरगला कर इस आंदोलन को तूल दिया जा रहा है। कई विपक्षी दल इसे सत्तारूढ़ भाजपा के खिलाफ एक अवसर के रूप में देख रहे हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago