Categories: Faridabad

पीली धूल और बढ़ते प्रदूषण ने जिले की हवा को किया खराब, सांस लेने में हो रही है कठिनाई

अरावली की खुदाई व राजस्थान की पीली धूल ने दिल्ली एनसीआर को अपनी चपेट में लिया हुआ है। इससे फरीदाबाद भी अछूता नहीं रहा है। ‌ बीते दो दिनों से जिले भर में धूल भरी हवाएं चल रही है।

दरअसल, अरावली में हो रही अवैध खुदाई व राजस्थान की पीली धूल ने दिल्ली एनसीआर के मौसम को शुष्क बना दिया है। मौसम विभाग के मुताबिक, इस समय पूर्वी राजस्थान के ऊपर चक्रवात का केंद्र बना हुआ है। यहां से उठने वाली हवाओं की दिशा दिल्ली-एनसीआर की तरफ है।

पीली धूल और बढ़ते प्रदूषण ने जिले की हवा को किया खराब, सांस लेने में हो रही है कठिनाई

रफ्तार तेज होने से हवा रास्ते में पड़ने वाले धूल के कणों को भी साथ लेकर दिल्ली-एनसीआर पहुंच रही है। वीरवार को जिले में दिनभर हर तरफ धूल ही धूल दिख रही थी। इससे सड़कों पर चलना मुश्किल हो रहा था। लोगों की आंखों में धूल के कण घूस रहे थे।

गौरतलब है कि बीते दिनों से मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहे हैं। जहां एक तरफ सर्दियां खत्म हुई है वहीं अब गर्मियां शुरु हो गई है। बीते कुछ दिनों से तापमान में काफी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। दुल्हेंडी का दिन दिल्ली-एनसीआर में 76 साल में सबसे गर्म रहा।

तापमान बढ़कर 40.1 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। यह तापमान वर्ष 1945 के बाद सबसे अधिक रहा। इससे पहले 31 मार्च 1945 को 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। 29 मार्च 1973 को तापमान 39.6 रिकॉर्ड किया गया था।

प्रदूषण में हुई बढ़ोतरी
जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक भी आज खतरनाक स्तर पर रहा। सेक्टर 16 में वायु गुणवत्ता प्रदूषण के मामले में 188 दर्ज किया गया, बल्लभगढ़ में 76 तथा एनआईटी क्षेत्र में 172 दर्ज किया गया जोकि काफी हानिकारक माना जाता है। हवा के खराब होने से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बदलते मौसम से भी लोग परेशान है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago