Categories: Faridabad

एग्जाम टिप्स: बोर्ड परीक्षाओं में इस तरीके से करें हिंदी विषय की तैयारी, होगा विशेष फायदा

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा डेट शीट जारी कर दी है। डेटशीट जारी करते ही विद्यार्थी परीक्षा को लेकर घबराए हुए नजर आ रहे हैं। अगर आप भी बोर्ड परीक्षाओं से घबराए हुए हैं और सोच रहे हैं कि हिंदी विषय की तैयारी कैसे की जाए तो यह आलेख आपके बेहद काम का हो सकता है।


गवर्नमेंट गर्ल्स मॉडल सीनियर सेकेंडरी की हिंदी लेक्चरर डॉक्टर रंजीता सरदाना बताती हैं कि कोरोना के चलते इस बार सिलेबस को कम कर दिया गया है। ‌ बारहवीं कक्षा के सिलेबस में से पांच कविताएं व पांच पाठ्य को कम कर दिया गया है वही बोर्ड के द्वारा सैंपल प्रश्न पत्र भी जारी किए गए हैं जिसमें परीक्षा पैटर्न को साफ तौर पर दर्शाया गया है। यहां बोर्ड द्वारा जारी हिंदी विषय का सैंपल पेपर भी दर्शाया गया है।

एग्जाम टिप्स: बोर्ड परीक्षाओं में इस तरीके से करें हिंदी विषय की तैयारी, होगा विशेष फायदा

व्याकरण की ऐसे करें तैयारी
व्याकरण को सबसे कठिन विषयों में से एक माना जाता है। विद्यार्थियों को व्याकरण के नियम समझने में थोड़ी कठिनाई होती है वही समास और अलंकार दो सबसे पेचीदा विषय है। डॉक्टर रंजीता सरदाना ने बताया कि अलंकार और समास की तैयारी विवेकशील तरीके से की जाए।

अलंकार के अलग-अलग उदाहरणों और परिभाषा को याद किया जाए वही विद्यार्थी यह न सोचे कि हटाए गए पाठ्यक्रम का अध्ययन नहीं करना है।‌ सभी पाठ्यक्रम का परिपूर्ण ढंग से अध्ययन करें। हिंदी की वर्तनी पर विशेष ध्यान दें। इस बार बहुविकल्पीय प्रश्नों की संख्या ज्यादा है इसलिए सभी विषयों का बारीकी से अध्ययन करें।


गौरतलब है कि महामारी के दौरान विद्यार्थियों के पढ़ने के तरीके में काफी बदलाव देखने को मिला। ब्लैक बोर्ड की जगह स्मार्टफोन और टेबलेट ने ले ली वही महामारी के बाद सिलेबस को लेकर भी विद्यार्थी काफी परेशान नजर आए।

शिक्षा बोर्ड के द्वारा डेटशीट जारी कर दी गई है वहीं विद्यार्थियों के हित को देखते हुए सैंपल पेपर भी जारी किए गए हैं। बोर्ड की तरफ से हर संभव मदद की जा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago