Categories: India

किसान की वास्तविक परिभाषा का प्रमाण देगी हरियाणा सरकार, फिर तय होगा मुआवजे का हकदार

किसानों की वास्तविक परिभाषा तय करने और उन्हें लाभ पहुंचाने केे उद्देश्य से हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा एक नई परियोजना शुरू करने हेतु कार्य शुरू किया हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस परियोजना को कानून का स्वरूप भी जल्दी प्राप्त हो जाएगा।

सीएम मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि इस योजना को चालू करने के पीछे का उद्देश्य यह है कि इसके बाद जमीन के मालिक और काश्तकार के बीच होने वाले विवाद खत्म होंगे।

किसान की वास्तविक परिभाषा का प्रमाण देगी हरियाणा सरकार, फिर तय होगा मुआवजे का हकदार

जानकारी के मुताबिक सरकार ने ‘मेरी फसल-मेरा ब्यौरा’ के माध्यम से कृषि योग्य भूमि के मालिकों और काश्तकारों का डाटा एकत्र किया है। इस संबंध में अधिकारी एक ड्राफ्ट तैयार कर रहे हैं,

जिसे कानूनी पहलुओं से जांच के बाद लागू किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान वही कहलाएगा जो जमीन पर खेती करेगा। प्राकृतिक आपदा के समय मिलने वाले मुआवजे का अधिकार उसी व्यक्ति का होगा, जो संबंधित जमीन का काश्तकार होगा।

वही आगे खट्टर ने कहा कि वास्तविक परिभाषा में किसान कौन है, उक्त विषय पर अभी भी हरियाणा में विवाद है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कभी इस तरफ ध्यान नहीं दिया।

हरियाणा में बहुत से लोग जमीन बटाई पर लेकर खेती करते हैं। उन्हें मुआवजा राशि और अन्य मामलों में परेशानी होती थी। अब यह साफ किया जाएगा कि जमीन का मालिक कौन है और काश्तकार कौन है।

बटाई पर जमीन लेकर खेती करने वाला किसान तो कहलाएगा लेकिन जमीन की मालिकी से उसका कोई संबंध नहीं होगा।

वहीं, अपनी जमीन को किसी दूसरे को बटाई पर देने वाला व्यक्ति मालिक तो कहलाएगा लेकिन वह किसान की श्रेणी में नहीं आएगा। उन्होंने कहा कि जो वास्तविक धरातल पर उतर कर पसीना बहा कर खेती करेगा उसे ही किसानों की श्रेणी में जगह दी जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago