यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, ट्रेन में अब रात को चार्ज नहीं कर पाएंगे मोबाइल, जानिये रेलवे का नया नियम

ऐसी बहुत सी आदते हैं जो हमें सफर के दौरान लगी हुई हैं। गाने सुनना हो या फिर चार्जिंग लगाना। अब इस आदत को रेल में सफर करते हुए बदलना होगा। दरअसल, भारतीय रेलवे ने अपने नियमों में एक बड़ा बदलाव किया है। अब यात्री रात के समय में अपना मोबाइल फोन या लैपटॉप ट्रेन में चार्ज नहीं कर सकेंगे। भारतीय रेलवे के इस बड़े फैसले से हजारों यात्री प्रभावित होंगे।

रेलवे ने ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए यह कदम उठाया है। रेलवे ने ये फैसला ट्रेन में आग लगने की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए लिया है, ताकि किसी अनहोनी से बचा जा सके।

यात्रीगण कृप्या ध्यान दें, ट्रेन में अब रात को चार्ज नहीं कर पाएंगे मोबाइल, जानिये रेलवे का नया नियम

रेलवे ने रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक मोबाइल, लैपटाप या किसी तरह के इलेक्ट्रोनिक उपकरण को चार्ज करने पर रोक लगा दी है। रेलवे ने यह बड़ा फैसला यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ही लिया है। इस फैसले के तहत रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक चार्जिंग प्वाइंट स्विच ऑफ रहेंगे और इस दौरान यात्री उनका इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।

ऐसा करने वाले यात्रियों पर जुर्माना लगाया जाएगा। इसी महीने 13 मार्च को दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस में आग लग गई थी। यह आग एक कोच से शुरू हुई और देखते ही देखते 7 कोच तक फैल गई। अच्छी बात ये रही कि आग की वजह से किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा और सभी को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन इस घटना ने रेलवे को चौकन्ना कर दिया है, जिसके बाद अब रेलवे सख्ती बरत रहा है।

अनहोनी घटनाओं से बचने के लिए रेलवे लगातार एहतियात बरत रहा है। इस फैसले की पैरवी सभी को करनी चाहिए। इससे पहले रेलवे आग की घटना रोकने के लिए ट्रेनों की पेंट्रीकार में से गैस सिलेंडर के प्रयोग पर रोक लगा चुका है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago