Rashifal 3 April: शनिवार को इन पांच राशि वालों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

हम आपको आज का राशिफल बता रहे हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का आभास होता है। राशिफल का निर्माण ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर किया जाता है। हर दिन ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। इस राशिफल में आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

Rashifal 3 April: शनिवार को इन पांच राशि वालों को धन लाभ के संकेत, पढ़ें आज का राशिफल

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। आज बिजनेस में कोई खास दिन फाइनल हो सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। राजनीतिक क्षेत्र में भी आज आपको विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है। 

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन आपके लिए भी मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। परिवार में कोई हर्ष व मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपकी भागदौड़ भी अधिक होगी और आप काफी व्यस्त नजर आएंगे, लेकिन इन सबके बीच आपको अपने व्यवसाय को पीछे नहीं छोड़ना है, उस पर भी नजर रखनी है। शत्रु आज प्रबल नजर आएंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान को धार्मिक कार्य करते देख मन में खुशी का भाव रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन बढ़िया रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे। निजी जीवन में तनाव बढ़ने से कुछ चिंताएं रहेंगी। आज दिमाग में नई नई योजनाएं आएंगी, जो आपके बिजनेस को चार चांद लगाएंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिनमान सामान्य रहेगा। सेहत के मामले में सावधानी बरतनी जरूरी होगी नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं। कामों में सफलता मिलेगी। निजी जीवन में प्रेम बढ़ेगा और रोमांटिक दिन बिताने का मौका मिलेगा। आज का दिन आप की नौकरी व व्यवसाय के लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। नौकरी में आज आपके विचारों के मुताबिक माहौल बनेगा और आपके साथी भी आपका भरपूर सहयोग देंगे। आज शाम का समय आप अपने मित्रों के साथ खानपान में व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन फिर भी आप अपने प्रेम जीवन के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, जिससे आप अपने रूठे जीवन साथी को मनाएंगे। आज आपके कार्यक्षेत्र में आपके सहयोगी  व वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट बन सकते हैं। ससुराल पक्ष  से सम्मान मिलता दिख रहा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा, लेकिन आज आपको अपने आस पास के लोगों से सावधानी बरतनी है। आसपास के लोगों से टकराव की नौबत ना आए, इस बात का विशेष ध्यान रखें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए उत्तम लाभदायक रहेगा। जमीन जायदाद से जुड़े मामले में पारिवारिक और आसपास के लोग आज कुछ परेशानी पैदा कर सकते हैं।  सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र  मे भी आपकी  साख बढ़ेगी, लेकिन आपका धन भी व्यय होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन रोजगार से जुड़े जातकों के लिए उत्तम परिणाम लेकर आएगा। व्यवसाय में भी आज दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जो आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। आज परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनंद उठाएंगे। आपनी नौकरी मे कुछ नवीनता ला सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ होगा। सायंकाल का समय आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सावधानी व सतर्कता से चलने का होगा। आप अपने परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर कुछ धन व्यय कर सकते हैं। माता जी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए ध्यान रखें। नौकरी में आज कुछ वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, लेकिन अपनी मधुर वाणी से आप सबका दिल जीतने में कामयाब रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। यदि आपने कोई व्यापार साझेदारी में किया है, तो वह आज आपको काफी फायदा पहुंचाएगा। घर की साज-सज्जा के लिए आज कुछ शॉपिंग कर सकते हैं, जिससे आपकी जेब पर भी फर्क पड़ेगा। पुराने रुके हुए कार्यों को करने के लिए आज समय अवश्य निकालें। संतान के विवाह संबंधित चर्चा आज घर परिवार में हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। व्यस्तता अधिक रहेगी, लेकिन उसके चलते अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही ना बरतें, नहीं तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। यदि व्यापार में कोई लेनदेन करने की सोच रहे हैं, उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से लाभदायक रहेगा। यदि आप व्यापार में जोखिम उठाने की सोच रहे हैं, तो वह आपके लिए हितकर होगी। यदि आज आपको कोई व्यक्ति परेशानी में देखता है, तो उसकी मदद अवश्य करें। आपके परिवार में आज कुछ परेशानी आ सकती है, लेकिन उसे अपने मधुर व्यवहार से ठीक करने की कोशिश करें।

आपने पहचान फरीदाबाद के साथ आज का Rashifal का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को आज का Rashifal का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में आज के Rashifal से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago