हरियाणा वन विभाग पहली बार इतने करोड़ पौधों की करवाएगा जियो टैगिंग, ड्रोन से तैयार होंगी वीडियो

प्रदेश में हर साल करोड़ों पेड़ पौधों को लगाने का दावा वन विभाग करता है। कभी – कभी यह दावे झूठे निकल आते हैं। करोड़ों पौधों लगाने के बावजूद उसकी सत्यता पर उठने वाले सवालों को लेकर इस बार वन विभाग नई पहल शुरू करने जा रहा है। अब सीजन में पौधों को जियो टैगिंग कराई जाएगी। साथ ही हर साइट की ड्रोन से वीडिया बनेगी।

प्रदेश को हरा – भरा बनाने के लिए इस पहल को किया जा रहा है। इससे कर्मचारी पौधारोपण में गड़बड़ी नहीं कर सकेंगे। जब भी पौध रोपण के बाद उनकी ग्राउंड पर जांच कराई जाती है तो सामने आता है कि कई साइटों पर पौधे ही नहीं है।

हरियाणा वन विभाग पहली बार इतने करोड़ पौधों की करवाएगा जियो टैगिंग, ड्रोन से तैयार होंगी वीडियो

काफी अधिकारी झूठी रिपोर्ट आगे तलब कर देते हैं। अब कुछ हदतक इससे निजात मिलेगा। अब अधिकारियों ने इसे लेकर अपनी योजना का खाका तैयार कर लिया है। जियो टैगिंग के जरिए साइटों पर पौधों को गिना भी जा सकेगा। अगले सप्ताह मंथन किया जाएगा। इस बार मॉनसून में 3 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रख दिया गया है, जोकि पिछली बार 1.31 करोड़ का था।

इस काम के बाद ऐसा कहा जा सकता है कि पौधों की विस्तृत जानकारी विभाग को हर पल उपलब्ध होगी। विभाग समय पहले गड्‌ढ़े भी खुदवाएगा, ताकि पौधा लगाने से पहले उसमें अलग-अलग तत्वों की मिट्‌टी, पत्ते आदि उसमें गिरेंगे तो खाद तैयार होगी। इस बार नीम, बड़, पीपील, जामुन और शीशम के पौधे लगाने पर जोर दिया जाएगा। किसानों को भी खेतों में सफेदों के साथ दस फीसदी उक्त पौधे लगाने होंगे।

पेड़ – पौधों को लेकर सरकार गंभीर दिखाई दे रही है। लगातार कड़े प्रयास करने होंगें पेड़ – पौधों को बचाने के लिए। इस काम के लिए प्रदेश में पिछले साल 1100 गांवों को पौधे लगाने के लिए चुना गया था। हर साल इतने का ही लक्ष्य था लेकिन इस बार एक साथ 2200 गांवों का चयन किया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago