Categories: Faridabad

हरियाणा में जमीनी हकीकत के आधार पर की जाएगी खाली खदानों की नीलामी

हरियाणा में जमीनी हकीकत के आधार पर खाली खदानों की नीलामी की योजना तैयार की गई है। सभी जिलों में खाली खादानों की नीलामी की जाएगी। खादान एवं भूविज्ञान नीलामी के इस प्रक्रिया को अपनाकर योजना को अंजाम देने में पूरी तरह जुट गया है।

जिले में यमुना रेत की अवैध बिक्री व खरीदारी के अनेक मामले सामने आते रहे हैं। ऐसी में जिले में यमुना रेत की 4 खदानों की नीलामी जल्दी करवाई जाएगी।

हरियाणा में जमीनी हकीकत के आधार पर की जाएगी खाली खदानों की नीलामी

ज्ञात है कि यमुना में अवैध खनन होता रहता है। समय-समय पर यमुना रेत की कालाबाजारी की खबरें सामने आती रहती हैं। इसीलिए हमने रेत की कालाबाजारी को रोकने के लिए यमुना रेत 4 खाली खदानों की नीलामी कराने का निर्णय लिया गया है।

इनकी नीलामी जल्द करवाई जाएगी। कोविड 19 के बावजूद भी इस वर्ष खनन कार्यों से मिलने वाला राजस्व संतोषजनक रहा।

कोविड-19 के चलते भी वित्त वर्ष 2020-21 में 1022.63 करोड़ रुपए राजेश को प्राप्त हुआ है योगी अन्य वर्षो की तुलना में अधिक रहा। खनन कार्यों में होने वाली कालाबाजारी के चलते हरवंश इतना राजस्व प्राप्त नहीं हो पाता। विभाग इस प्राप्त राजस्व से खुश है। सरकार द्वारा खनन माफिया के खिलाफ कड़े नियम अपनाए जाने का यह असर है।

खान एवं भू विज्ञान मंत्री मूलचंद शर्मा का कहना है कि खनन संबंधी गतिविधियों को सुचारू बनाने के लिए कुछ कड़े नियम व रुख अपनाए गए थे जिनका अब सकरामत्मक असर दिखना शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष कोवीड के कारण लगे लॉक डाउन की वजह से 26 दिन खनन कार्य पूरी तरह बंद रहा। परंतु इसके बावजूद भी सरकार को 1022.63 करोड़ रुपए का राजस्व प्राप्त होना बहुत बड़ी बात है।

मूलचंद शर्मा ने बताया कि विभाग के इतिहास में यह पहला मौका है जब इतने दिनों तक कार्य बंद रहने के बावजूद भी खनन कार्यों से राजस्व ने 1000 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार किया।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

3 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago