Categories: Religion

Rashifal 30 May: आज 5 राशियों के काम में आएंगी ये मुश्किलें, बाकी राशियां भी जाने अपने ग्रहों कि दशा

राशिफल का हमारे जीवन में काफी अहम योगदान होता है। राशिफल के जरिए भविष्य में होने वाली घटनाओं का कुछ पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। राशिफल ग्रह गोचर और नक्षत्र की चाल के आधार पर निर्धारित किए जाते है। प्रत्येक  दिन ग्रहों की स्थिति हमारे आनें वाले भविष्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए इस राशिफल के जरिए हम आपको नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य,रोजगार, शिक्षा और शादीशुदा एवं  लव लाइफ से जुड़ी कुछ जानकारियों जानकारियां देगे।

जानिए 30 मई 2020 का आज का यह दिन आपके लिए कैसा है:-

Rashifal 30 May: आज 5 राशियों के काम में आएंगी ये मुश्किलें, बाकी राशियां भी जाने अपने ग्रहों कि दशा

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर आप नौकरी करने वाले व्यक्ति है तो आज आपको आपके कार्यों में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। लेकिन आपके प्रतिस्पर्धी आपसे पराजित होंगे। आपकी आपके परिवारजनों के साथ किसी विषय को लेकर बहस हो सकती है और इससे आपके मन में आत्म ग्लानि बढ़ेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आज आप भाग्यशाली रहेंगे, लेकिन अधिक प्रेम लगाव के कारण पार्टनर के साथ आपकी अनबन हो सकती है। आज आप के हाथों से कोई धार्मिक कार्य होगा। माता के स्वास्थ्य के विषय में आपकी चिंता बनी रहेगी। व्यापार में भागीदारों से संभलकर रहने की जरूरत है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गणेश जी कहते हैं आज आपके करीबी लोग आपके निजी जीवन में परेशानियाँ उत्पन्न कर सकते हैं। आप में से कुछ जरूरी लोगों से संपर्क स्थापित कर अधिक प्रभावशाली बन जाएंगे। प्रेम रिश्तों के मामले में आप आज भाग्यशाली रहेंगे। जिन लोगों से आपको पैसे लेने हैं, उनसे वसूली भी आज आप कर सकते हैं। कामकाज के नजरिए से आज का दिन वाकई सुचारू रूप से चलेगा। सामाजिक दृष्टि से अपमानित न होना पड़े इसका ध्यान अवश्य रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन मिथुन राशि को हर तरफ से खुशी देने वाला है। जीवन साथी के साथ प्रेम संबंध मजबूत होंगे। वित्तीय स्थिति में भी सुधार होगा और आप संपत्ति या वाहन में निवेश कर सकते है। यदि आप राजनीतिक क्षेत्र में है, तो आपके काम की प्रशंसा होगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उम्मीद से अधिक मुनाफा होने का योग बन रहा है। दिन को रोमांचक बनाने के लिए करीबी दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अधिक विश्वास न करें। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। खानपान पर भी संयम रखें। किसी बड़ी योजनाओं के जरिए आपका ध्यान आकर्षित हो सकता है। आज का दिन आपके लिए फलदायक रहेगा। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध हो सकते है। नये काम की शुरूआत करने के लिए आज अच्छा दिन है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

निजी कामों की उलझनों में पड़ कर अपनी एकाग्रता को भंग न होने दें। प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। आप शुभ स्वास्थ्य का आनंद लेंगे। आप में से कुछ के लिए प्रेम संबंध का आरंभ हो सकता है। आत्मविश्वास से लबरेज रहेगें, लेकिन किसी अज्ञात भय से परेशान भी रहेंगे। अपनी रचनात्मकता से किस तरह अपने घर को खूबसूरत बना सकते हैं। आर्थिक योजना को लेकर विचार करेंगे। उच्च अधिकारीगण आपके काम से आनंदित होंगे

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप पाएंगे कि सत्ता से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध बहुत प्रगाढ़ हैं। इनमें से कोई व्यक्ति आज आपकी मदद के लिए जरूर आगे आएगा। आप भौतिक वस्तुओं पर आज अधिक खर्च कर सकते है। नई नौकरी की तलाश करने वालों को अपने प्रयास जारी रखने की जरूरत है। नकारात्मक विचारों से दूर रहें और अधिकारियों से वाद-विवाद करने से बचते रहे। कुछ परिस्थितियां ऐसी बन सकती हैं जो आपके तनाव को बढ़ा सकती है। मध्याहन के बाद घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। अलग-अलग नजरिए के चलते आपके और आपके प्रेमी के बीच वाद-विवाद हो सकता है। अपने कामकाज को लेकर थोड़ी सावधानी रखें। नौकरी में परिवर्तन की राह देखने वालों के लिए यह समय खुशियों भरा होगा और भाग्य तथा आपके प्रयासों के कारण आप एक बेहतर परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। किसी व्यक्ति की फालतू बातों का सामना भी करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

वृश्चिक राशि वाले आज किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। कोई नया काम या नई योजना सोच-समझकर और पूरी तैयारी से शुरू करें। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। उग्र चर्चा-विवाद से बचकर चलें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

नई नौकरी की प्राप्ति, नौकरी संबंधी विवाद में विजय, शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आप अपने बच्चों के साथ प्यार भरा समय बिताएंगे। भाई बहनों से किसी मामले को लेकर बहस हो‌‌‌‌ सकती है अत: इससे बचें। अपने शब्दों पर ध्यान रखें और गुस्सा करने से बचें। रोजमर्रा के कामों में मन कम ही लगेगा। आज आपके जीवन मे खुशियों की बौछार होगी। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप किसी गलत कार्य को न कर बैठें। चर्चा और विवाद से दूर रहें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपना मन बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। नौकरीपेशा जातकों को कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती हैं। प्रेमी शादी करने का निर्णय ले सकते हैं। उलझा हुआ पैसा आज आपको वापस मिल सकता है। पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी। समाज के कार्यों में उत्साहपूर्वक भाग लेंगे। शरीर में ज्यादा ऊर्जा रहने के कारण आप अपने सभी रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। आर्थिक रूप से समय शुभ है और आगे भी मौद्रिक लाभ का संकेत है, किंतु खर्च भी बढ़ जाएगा। भरपूर रचनात्मकता एवं उत्साह आप को एक अन्य फ़ायदेमंद दिन की ओर ले जाएंगे। दोस्तों के साथ मनमुटाव हो सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखने से बेवजह के विवाद से बच सकते हैं। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। भाई-बहनों से आपको लाभ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। आज आपको सफलता का अनुभव होगा। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा और कोई शुभ अवसर भी मनाया जा सकता है। आप संपत्ति में निवेश कर सकते हैं या वाहन खरीद सकते है। जीवनसाथी के सहयोग से आपका कोई काम पूरा हो जायेगा। स्वभाव में कठोरता और रुखेपन पर नियंत्रण रखने की जरूरत है, अन्यथा पूरा दिन खराब हो सकता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

आपने Rashifal 30 May 2020 का सभी राशियों का आज का राशिफल पढ़ा। Rashifal 30 May 2020  को लेकर अपनी प्रतिक्रिया  कमेंट करके हमें जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों एवं सगे स्माबंधियो के साथ अवश्य साझा करे।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में Rashifal 30 May 2020 से कुछ भिन्नता हो सकती है। इसलिए अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आप किसी पंडित या फिर किसी ज्योतिषी से मिल कर अपने ग्रहों कि स्थिति ज्ञात कर सकते है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago