प्रदेश में ट्रेनों ने रफ्तार पकड़ ली है। महामारी के कारण बंद हुई रेल व्यवस्था अब पटरी पर आ रही है। रेल मंत्रालय ने ऐसी ट्रेनों की सूची तैयार करवाई है जो विभाग को ज्यादा आमदनी देती हैं। जब सूची तैयार हुई तो आंकड़े चौंकाने वाले मिले। लंबी दूरी की 68 ट्रेनें ऐसी मिलीं जिनमें कोरोना काल से पहले निर्धारित सीटों की अपेक्षा 192 फीसद यात्रियों ने सफर किया।
जब से महामारी ने पैर पसारे तभी से ट्रेनों ने रास्ते छोड़े। अब प्रदेश में ट्रेनें दौड़ने को पूरी तरह तैयार हैं। अब ट्रेनों को 10 अप्रैल से फिर से पुराने किराये के साथ चलाने का आदेश जारी किया गया है।

भारतीय रेल को देश की जान कहा जाता है। प्रदेश में अब अपने पुराने नंबरों के तहत ही यह ट्रेनें ट्रैक पर दौड़ेंगी, जबकि कोरोना काल में स्पेशल नंबर देकर ट्रेनों को चलाया जा रहा था। महामारी से पहले इन ट्रेनों की डिमांड अधिक होने के कारण वेटिंग वाले यात्री भी सफर करते रहे हैं, लेकिन अब इन ट्रेनों में शारीरिक दूरी और अन्य नियमों का पालन करना होगा।
यह रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। इस खबर का इंतज़ार काफी लोग कर रहे थे। गरीब तबके के लोग भी इन ट्रेनों के चलने का इंतज़ार कर रहे थे।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…