हरियाणा में प्राइवेट से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी सरकारी स्कूल में, होगी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई

हरियाणा में शिक्षा को लेकर सरकार तत्परता से कार्य कर रही है। प्रदेश में सरकारी स्कूलों की तस्वीर लगातार बदल रही है। दाखिले भी ज़्यादा हो रहे हैं। अच्छे स्तर पर शिक्षा मिल रही है। नए खुले 136 राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों और 1418 राजकीय माडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालयों में दाखिले शुरू हो गए हैं। 10 अप्रैल तक आवेदन जमा किए जा सकेंगे।

प्रदेश सरकार ऐसा काम करने जा रही है कि कहना मुश्किल हो जाएगा कि यह सरकारी स्कूल है या फिर प्राइवेट। इस संबंध में सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों, जिला मौलिक एवं खंड मौलिक शिक्षा अधिकारियों और जिला परियोजना समन्वयकों को आदेश जारी कर दिए हैं।

हरियाणा में प्राइवेट से ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी सरकारी स्कूल में, होगी इंग्लिश मीडियम से पढ़ाई

किसी भी प्रदेश के लिए शिक्षा में बेहतरी करना पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब किसी भी बच्चे को दस्तावेज के अभाव में दाखिले से मना नहीं किया जाएगा। बच्चे को अस्थाई दाखिला देकर 30 दिन का समय दिया जाएगा। यदि आरक्षित सीटें खाली रह जाती हैं तो इन सीटों को सामान्य श्रेणी से भरा जाएगा।

प्रदेश में शिक्षा को सुधारने के प्रयास लगातार किये जा रहे हैं। सरकारी स्कूलों की हालत बदली जा रही है। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सभी माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम से शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए प्रत्येक स्कूल में पहली से नौंवी के लिए अंग्रेजी माध्यम का एक सेक्शन शुरू किया जाएगा। पहली से पांचवीं तक अधिकतम 30, छठी से आठवीं तक 35 और नौवीं व 11वीं के लिए 40 सीटे उपलब्ध कराई जाएंगी।

अब प्रदेश के सरकारी स्कूल भी किसी से कम नहीं रहेंगे। सरकारी स्कूलों की छवि लगातार बदल रही है। प्रदेश सरकार शिक्षा क्षेत्र में अच्छे कदम उठा रही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago