Categories: Faridabad

योजना बनाकर उस पर काम करना भूल गए अधिकारी, गेटवे ऑफ अरावली बनाने का सपना ठंडे बस्ते में

औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में योजनाएं तो बहुत सी बनाई जाती हैं परंतु उसका क्रियान्वयन नहीं किया जाता है। ‌ ऐसी ही एक योजना 2017 में आई थी जहां फरीदाबाद के तीन प्रमुख मार्गो पर गेटवे ऑफ अरावली बनाना था परंतु समय के साथ यह योजना भी ठंडे बस्ते में चली गई।


दरअसल, वर्ष 2017 में वन विभाग के द्वारा फरीदाबाद के तीन प्रमुख मार्गो पर फूलदार में फलदार विदेशी किस्म के पौधे लगाकर अरावली को शोकेस किया जाना था। शहर को हरा भरा रखने तथा अरावली की वादियों को दिखाने के लिए गेटवे ऑफ अरावली नामक योजना बनाई गई थी।

इस योजना के तहत जिले के तीन मार्ग जिसमें फरीदाबाद गुरुग्राम रोड, बल्लभगढ़ सोहना रोड, बाईपास रोड शामिल थे। इन प्रमुख मार्गो पर करीब 3000 से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया था।

शहर के इन तीन प्रमुख मार्गों पर कूड़े के ढेर लगे हुए थे जिससे शहर के अंदर आने वाले आगंतुकों के मन में शहर की गलत छवि उत्पन्न हो रही थी। इस छवि को सुधारने के लिए यह कदम वन विभाग की ओर से उठाया गया था परंतु लापरवाही के कारण यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई।

गेटवे ऑफ अरावली के तहत शहर के सौंदर्यीकरण का काम भी शुरू हो चुका था। इन सड़कों पर अलग-अलग 10 तरह की फूल जिसमें गुलमोहर, डबल चांदनी, डबल गुडल, हमेलिया, बेंजामिन और फाइकस जैसे पौधे लगाने थे। वर्ष 2017 के अक्टूबर माह में यह योजना बनाई गई थी वही नवंबर तक इस योजना को पूरा करने की बात कही गई थी।

क्या कहना है वन विभाग के अधिकारी
वन विभाग के अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इस तरह की कोई योजना उनके संज्ञान में नहीं है। वन विभाग द्वारा ऐसी कोई योजना नहीं बनाई गई है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago