Facebook के इतिहास में हुई अबतक की सबसे बड़ी डाटा चोरी, इतने करोड़ फोन नंबर भी हुए लीक

फेसबुक समेत सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म हमेशा से सुरक्षा के सवालों में रहते हैं। यहां आपका डाटा सुरक्षित है, ऐसा कहा नहीं जा सकता। फेसबुक उपयोग करने वाले भारतीयों में से करीब 60 लाख नागरिकों की निजी जानकारियां व फोन नंबर लीक करके मुफ्त में ऑनलाइन बांटा जा रहा है। इस मामले में पूरे विश्व 100 से अधिक देशों के 53.30 करोड़ फेसबुक यूजर्स का निजी डाटा लीक हुआ, इसे फेसबुक के इतिहास का सबसे बड़ा डाटा लीक प्रकरण माना जा रहा है।

जिन लोगों का नंबर लीक हुआ है, उनके पास अनजान लोगों के फ़ोन भी आ रहे हैं। खास बात है कि यह सारा डाटा ऑनलाइन और मुफ्त में उपलब्ध करवाया गया। यह लीक इतने बड़े स्तर पर है कि बड़ी संख्या में हैकर इसे स्टोर करके मौके-मौके पर उपयोग कर सकते हैं।

Facebook के इतिहास में हुई अबतक की सबसे बड़ी डाटा चोरी, इतने करोड़ फोन नंबर भी हुए लीक

सोशल मीडिया का उपयोग करना खतरे की घंटी से कम नहीं है। लोगों की निजी जानकारी मुफ्त में बांटी जा रही है। निजी जानकारियों में फेसबुक यूजर्स की जन्म तिथि, पूरा नाम, बायो, लोकेशन और ई-मेल पते शामिल हैं। साथ ही कई मामलों में फोन नंबर भी लीक हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह लीक 2019 में फेसबुक की एक तकनीकी कमजोरी की वजह से हुआ।

किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म में से सबसे अधिक लोग फ़ेसबुक का ही इस्तेमाल करते हैं। आशंका ऐसे में डाटा डेढ़ से दो साल पुराना हो सकता है, फिर भी काम का माना जा रहा है क्योंकि अधिकतर जानकारियां स्थायी हैं। फोन नंबर और ई-मेल आदि भी यूजर्स सामान्यत नहीं बदलते। इस साल जनवरी के महीने से फेसबुक से जुड़े फोन नंबर डेटा हैकर्स के सर्किल में सर्कुलेट हो रहे हैं।

कोई भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म को सुरक्षित कहना काफी कठिन काम है। ट्विटर हो या इंस्टाग्राम हर प्लेटफार्म से डाटा चोरी की घटनाएं सामने आती रहती हैं।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago