Categories: Politics

हरियाणा में बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण सरकार की निष्क्रियता व निकम्मापन : दीपेंद्र हुड्डा

हरियाणा में बेरोजगारी बढ़ती ही जा रही है। रोजगार के कोई नए अवसर नहीं दिख रहे। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि अब बेरोजगारी बढ़कर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच चुकी है।

बेरोजगारी के मामले में हरियाणा प्रदेश सबसे आगे चल रहा है। प्रदेश में बेरोजगारी की दर 28.1 प्रतिशत जो कि देश भर में सबसे ज्यादा है। दीपेंद्र हुड्डा ने प्रदेश में बेरोजगारी का सबसे बड़ा जिम्मेदार सरकार को ठहराया।

हरियाणा में बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण सरकार की निष्क्रियता व निकम्मापन : दीपेंद्र हुड्डा

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। तलाश करने पर भी उन्हें कोई नौकरी नहीं मिल रही। इस कारण वे तनावग्रसत भी रहते हैं क्योंकि उन्हें अपना जीवन अंधकार में नजर आता है। राज्य में ना केवल नई भर्तियां बल्कि फैक्ट्रियां भी बंद हैं।

उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार प्रदेश को रसातल की ओर ले जा रही है। युवाओं का जीवन पन्ना ग्रस्त व उनके भविष्य अंधकार में होने का सबसे बड़ा कारण सरकार की निष्क्रियता ही है।

दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि यदि इसी प्रकार बेरोजगारी बढ़ती रही तो आने वाली स्थिति और अधिक खराब व विस्फोटक हो सकती है। डिजाइन सरकार की नीतियों के चलते कोई निवेश के लिए भी तैयार नहीं है।

सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी खर्च पर बड़ी-बड़ी सम्मिट की गई, मंत्री और मुख्यमंत्री ने विदेशी दौरे किए ताकि बेरोजगारी को दूर कर अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके, लेकिन इन सबका परिणाम जीरो ही रहा।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी नेता और मंत्री सरकारी खजाने से विदेशी दौरे के नाम पर सैर सपाटा करते रहे अपने देश की अर्थव्यवस्था का नुकसान होता रहा। इतना ही नहीं एक के बाद एक कई करोड़ों के घोटाले भी होते रहे जिसकी वजह से सरकारी खजाना भी खाली होता रहा।

क्योंकि खजाने में जाने वाला पैसा घोटालेबाजों की जेब में जाता रहा। उन्होंने कहा कि जिस प्रदेश ने राष्ट्रीय राजधानी को तीन तरफ से घेर रखा है, उसका बेरोजगारी दर में नंबर 1 पर होने का सबसे बड़ा कारण सरकार की निष्क्रियता व निकम्मापन ही है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago