Categories: Uncategorized

एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के कारण उजाड़ दिया जाएगा 40 साल पुराना यह गार्डन

सेक्टर 17 बाईपास से रोज गार्डन जो कि करीब 40 साल पुराना बना हुआ है। अब उस  रोज गार्डन को दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही उजाड़ दिया जाएगा बताया जा रहा है। सेक्टर 17 बाईपास पर जो रोज गार्डन बना हुआ है। वह करीब 4 एकड़ में बना हुआ है।

इसमें सैकड़ों प्रकार के गुलाब के पौधे लगे हुए हैं। जिसकी देखरेख एचएसवीपी हॉर्टिकल्चर के द्वारा की जाती है। एसडीओ हॉर्टिकल्चर एचएसपीपी राकेश ने बताया कि दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के प्रोजेक्ट के तहत जल्द ही सेक्टर 17 बाईपास स्थित रोज गार्डन को साफ करने के आदेश आया है।

एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट के कारण उजाड़ दिया जाएगा 40 साल पुराना यह गार्डन

उन्होंने बताया है कि इस रोज गार्डन में जो भी पौधे लगे हुए हैं। उनको अन्य जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रोज गार्डन में करीब 4000 पौधे लगे हुए हैं। इस रोज गार्डन में सेक्टर 14,सेक्टर 17 , सेक्टर 9 व सेक्टर 13 के लोग गार्डन का लुफ्त उठाने के लिए सुबह व शाम के सवेरे आवागमन करते थे।

लेकिन अब यह जब गार्डन उधर जाएगा। तो वह किस पार्क में जाकर सुबह व शाम के सर करेंगे। उन्होंने बताया कि इन पौधों को अन्य नर्सरी व ऐसी जगह पर शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर उनको लगता है कि वह एक छोटा सा पार्क बनाया जा सके।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी के द्वारा जो दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे का प्रोजेक्ट बनाया जा रहा है। उसके तहत उनको यह जगह खाली करके देनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रोज गार्डन की वजह से उनके एरिया में पोलूशन का स्तर काफी कम था।

अगर रोज गार्डन को ही खत्म कर दिया जाएगा तो उनके एरिया में भी जिले जैसा पोलूशन स्तर बढ़ जाएगा। जहां एक और सरकार पोलूशन को कम करने की बात कर रही है। वहीं दूसरी ओर सरकार के द्वारा जगह-जगह के पेड़ पौधों को काटा जा रहा है।

कुछ समय पहले दिल्ली से पलवल की ओर जाने वाले बाईपास रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में जिले में सिर्फ खाली जमीन ही देखने को मिलेगी। जो हमारा शहर हरा भरा नजर आता था अब वह सूखा नजर आ रहा है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago