Categories: Press Release

मंगलवार को गेहूं खरीद केंद्र पर हुई इतने किंवटल गेहूं की खरीद

उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशों और एसडीएम अपराजिता के मार्ग दर्शन में उपमंडल की अनाज मंडी और खरीद केंद्र में सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आज मंगलवार को बल्लभगढ, मोहना, तिगांव और फतेहपुर बिलौच खरीद केंद्र में अब तक 27 हजार 560 किंवटल गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसियों द्वारा की गई है।

इसी प्रकार बल्लभगढ अनाज मंडी में सरसों की खरीद की जा रही है। सरकारी एजेंसियों द्वारा सरसों 4650 रुपये प्रति किंवटल गेहूं की 1975 रुपये प्रति किंवटल की दर से खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य/एमएसपी पर की जा रही है। जबकि सरसों प्राइवेट व्यापरियों द्वारा एमएसपी से अधिक दामों पर खरीदी जा रही है।

मंगलवार को गेहूं खरीद केंद्र पर हुई इतने किंवटल गेहूं की खरीद

अनाज मंडी बल्लभगढ में 18 हजार 638 किंवटल एचएसडब्ल्यूसी, तिगांव में 1 हजार 714 किंवटल डीएफएससी द्वारा, मोहना अनाज मंडी हरियाणा वैयर हाउसिंग कोर्पोरेशन द्वारा और फतेहपुर बिलौच में हैफेड द्वारा खरीद केंद्र पर 7 हजार 208 किंवटल गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसी द्वारा की जा रही है।

मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार ने जानकारी देते बता कि आज बल्लभगढ़ अनाज मंडी में गेहूं की खरीद सरकारी एजेंसी हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी में गेहूं और सरसों खरीद के लिए पुख्ता प्रबंध सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार किए गए हैं। उन्होंने बताया किसानों के लिए बिजली, पेयजल व्यवस्था, मंडी में साफ-सफाई सहित तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है।

साथ ही कोविड-19 के नियमों की पालना की जा रही है और वैश्विक महामारी कोरोना के बचाव के लिए भी किसानों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के प्रचेज अधिकारी जसवंत सिंह, मार्केट कमेटी के सचिव ऋषि कुमार सहित कृषि विपनन बोर्ड तथा वेयर हाउसिंग कार्पोरेशन के अधिकारी, कर्मचारी व किसान उपस्थित रहे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago