Categories: Faridabad

अब शहर को मिलेगी वायु प्रदूषण से मुक्ति, निगम ने कर ली यह तैयारी

नगर निगम ‍ने वायु प्रदूषण को कम करने के लिए एक नायाब तरीके इजाद किया है। नगर निगम अब शहर से रोज निकलने वाले कूड़े को निस्तारित कर उससे ईंट और टाइल्स बनाएगा।

दरअसल, वायु प्रदूषण के मामले में फरीदाबाद दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है। तमाम सरकारी प्रयास के बावजूद भी प्रदूषण पर नियंत्रण नही लग पा रहा है वही अब नगर निगम इस मामले को लेकर सजग है। नगर निगम ने सीएनडी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलेशन) प्लांट लगाने का प्रोजेक्ट फाइनल कर दिया है। गाजियाबाद की निजी कंपनी को यह काम सौंपा गया है।

अब शहर को मिलेगी वायु प्रदूषण से मुक्ति, निगम ने कर ली यह तैयारी

यह कंपनी शहर से रोज निकलने वाले करीब 300 टन कूड़े को निस्तारित कर उससे ईंट और टाइल्स बनाई जाएंगी। खास बात यह है कि निगम सीमा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों में भी टाइल्स और ईंटों का प्रयाेग किया जाएगा। इस प्राेजेक्ट में जापानी तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। पाली में खाली पड़ी नगर निगम की सात एकड़ जमीन पर इसे लगाया जाएगा।


निगम प्रशासन का कहना है कि कंपनी को काम सौंपने की कागजी कार्रवाई अंतिम चरण में है। जल्द ही काम अलाट कर दिया जाएगा। दो माह के अंदर प्लांट लगा दिया जाएगा।

नगर निगम के एसई रवि शर्मा के अनुसार निगम सीएंडडी वेस्ट प्लांट पाली स्थित सात एकड़ खाली जमीन पर बनाएगा। यह कार्य गाजियाबाद की एक प्राइवेट फर्म को सौंपा जाएगा। उन्होंने बताया प्लांट में दो तरह से कंस्ट्रक्शन वेस्ट का प्रयोग होगा।

पहला तो घरेलू वेस्ट और दूसरा बिल्डर, कमर्शियल आदि से निकलने वाला कंस्ट्रक्शन वेस्ट। उन्होंने कहा जो कंपनी प्लांट लगाएगी वही लोगों के घर से सीएनडी वेस्ट उठाएगी। इसके लिए एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया जाएगा। लोग उस पर फोन कर वेस्ट उठवा सकेंगे। जल्द ही इसे शुरू कर दिया जाएगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago