फरीदाबाद : जब जब बारिश होती है तो कहीं खुशी दिखाई देती है तो एक तरफ कुछ जगहों पर डर भी दिखाई देता है ।अब आप सोच रहे होंगे कैसा डर , हम बताते है आपको –

हर बार जब बारिश होती है तो किसानों को ये डर सताता है कि की अधिक बारिश ना हो जाए उनकी फसलें खराब ना हो जाए या अनाज मंडी में रखा उनका अनाज इस बरसता से प्रभावित ना हो ।इसलिए बरसात से व्याकुल लोगों की समस्याओं को भी हमें जानना चाहिए ताकि उनकी इस समस्या के लिए हल निकला जाए और वो भी बरसात का लुत्फ उठा सके।
खुशी की बात ये है कि कल रात हुई हल्की बूंदा बांदी और तेज़ आंधी से अनाज मंडी में रखे अनाज को नुकसान नहीं हुआ । बल्लभगढ़ अनाज मंडी में रखे अनाज को किसी भी प्रकार बीती रात पड़ी बारिश से नुकसान नहीं हुआ।
बल्लभगढ़ अनाज मंडी के एक गौरव सिंह नामक आड़ती से बात करने के बाद उन्होंने बताया कि देर रात हुई आंधी बारिश से बचाव के लिए उन्होंने अपना अनाज बड़े बड़े तिरपाल से ढक दिया ।
लेकिन मौसम विभाग के अनुसार कुछ दिनों में बरसात होने के आसार है । इस बार भारी बारिश हो सकती है ,इसलिए अनाज मंडी में रखे अनाज को सुरक्षित करना होगा ।
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…
फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…
फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…
फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…
फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…