Categories: Faridabad

इस पार्क में टूटे पड़े हुए हैं झूले, कैसे लुफ्त ले बच्चे झूलों का

प्रशासन के द्वारा शहर के विभिन्न भागों में बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। लेकिन उन झूलों को लगाने के बाद उनकी देखरेख भी प्रशासन के द्वारा ही की जाती है। जैसे की हम सभी जानते हैं कि झूले पार्क के अंदर लगाए जाते हैं और पार्क में ज्यादातर समय धूप रहती है।

उस धूप की वजह से वह प्लास्टिक वाले झूले जल्दी खराब हो जाते हैं या टूट जाते हैं। लेकिन उन झूलों की देख ले के द्वारा की जाती है। सेक्टर 12 टाउन पार्क में भी एच एस वी पी के द्वारा शहर के बच्चों के लिए झूले लगाए गए हैं। सेक्टर 12 स्टेडियम के सामने बने रास्ते से जब हम पार्क के अंदर जाएंगे।

इस पार्क में टूटे पड़े हुए हैं झूले, कैसे लुफ्त ले बच्चे झूलों का

वहां पर सीधे हाथ की और बच्चों के खेलने के लिए कई प्रकार के झूले लगे हुए हैं। जिनमें से कुछ झूले लोहे के हैं तो कुछ झूले प्लास्टिक के हैं। अगर हम उन झूलों की बात करें तो वह कई साल पहले लगाए गए थे। लेकिन उनकी देखरेख नहीं होने की वजह से झूले जगह-जगह से टूट गए हैं।

वहीं कई झूलों की लोहे की ग्रिल भी गल चुकी है। जिसकी वजह से पार्क में आने वाले बच्चों को टूटे हुए झूले पर ही ढूंढना पड़ता है। इस बारे में कई बार प्रशासन को भी अवगत कराया जा चुका है। लेकिन उसके बावजूद भी झूलों को ना तो रिपेयर किया जा रहा है और ना ही पुराने झूलों को बदलकर नए झूले लगाए जा रहे हैं।

बेंच भी पड़े हैं टूटे हुए

जहां एक ओर बच्चों के लिए लगाए गए झूले टूटे पड़े हैं। वहीं लोगों की सुविधा के लिए पार्क में जगह-जगह सीमेंटेड बैंक भी लगाए गए हैं। लेकिन वह सीमेंटेड बेंच भी टूटे पड़े हुए हैं। जिसकी वजह से वहां पार्क में आने वाले लोगों को टूटे हुए बेंच पर ही बैठना पड़ता है।

पार्क में करीब सैकड़ों की संख्या में बेंच लगे हुए हैं। लेकिन उन बेंच की देखरेख सही समय पर नहीं होने की वजह से आधे से ज्यादा बेंच टूट चुके हैं जिसकी वजह से वहां आने वाले लोगों को टूटे हुए बेंच पर भी बैठना पड़ता है

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

14 वर्षीय मान्यता चौधरी ने ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप में 293/300 के शानदार स्कोर के साथ जीता स्वर्ण

दिल्ली की 14 वर्षीय निशानेबाज मान्यता चौधरी ने 35वीं ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैंपियनशिप…

3 weeks ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

12 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

12 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

12 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

12 months ago