Categories: India

किसान आंदोलन लगातार जारी, खाने के लिए सामग्रियो की कमी तो खेती के लिए मुफ्त दी जमीन

लगभग 4 महीने बीतने को है लेकिन अपनी मांगों पर अड़े किसान कृषि कानून के खिलाफ अपना विरोध व्यक्त करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं। बावजूद इसके कहीं ना कहीं किसानों के लिए सब्जी व फसल पैदावार की कमी समस्या का कारण बनी हुई थी।

मगर अब पंजाब से आ रहें किसानों की समस्या को देखते हुए और उनके खाने पीने की व्यवस्था के लिए यहां के किसानों ने अपनी जमीन मुफ्त में देनी शुरू कर दी है ताकि खेती बाड़ी की जा सकें।

किसान आंदोलन लगातार जारी, खाने के लिए सामग्रियो की कमी तो खेती के लिए मुफ्त दी जमीन

जिसके उपरांत पंजाब से आये किसानों ने उसके खेत की जुताई कर सब्जियां उगाने की तैयारी कर दी है। खेत मे उगने वाली सब्जियों को किसानों को मुफ्त में उपलब्ध करवाई जाएगी।

इसी बीच पंजाब के अमृतसर से आए किसान बिजेंद्र सोढी बताते है कि हमारा किसानों का धरना दिल्ली बॉर्डर पर 26 नवंबर को यहां आये थे। जिसके बाद इस धरने को चार माह बीतने को है।उन्होंने हरियाणा के किसानों की प्रशंसा करते हुए बताया कि।हरियाणा के किसानों ने पंजाब से आये किसानों की खूब सेवा की है ।

उन्होंने फ्री दूध,खाने पीने के लंगर से सेवा की है। हमारा पंजाब हरियाणा के भाई चारा मज़बूत हुआ है। सर्दी के समय मे सब्जियों की कमी नही थी लेकिन गर्मी के सब्जियों की कमी शुरू हो गई। यहां के एक बालौर गांव के किसान ने अपने खेत धरने पर बैठे किसानों के लिए सब्जी उगाने के लिए मुफ्त में दे दी है।

वहीं नारायण सिंह यादव किसान ने कहा कि मेरे खेत पंजाब से आये किसानों के धरने के निकट होने के कारण अब उनके साथ मिलकर सब्जी पैदा करेंगे। पंजाब हरियाणा का भाईचारा 1966 से पहले भी था और आज भी है।

जिसे मजबूत करने के लिए इन किसानों की मदद के लिए मैंने अपने खेत इन्हें मुफ्त में सब्जियां उगाने के लिए दे दिए है इन्होंने अपने ट्रैक्टरों से खुद जुताई भी कर दी है। जब तक धरना चलेगा ये मेरे में खेत मे सब्जियां उगाकर किसानों के लिए फ्री में देंगे।

जिस तरह से किसान अपने रास्ते में आने वाले हर मुश्किल हालात को सहजता से समझते बुझते हुए समस्या का हल करते हुए आगे बढ़ रहे है। मानो ऐसा प्रतीत हो रहा है कि अब किसान चाहे कुछ भी हो जाए हार नहीं मानने वाले हैं। चाहे उनके सामने कितनी परेशानी क्यों ना आ जाए डट कर उसका सामना जरूर करेंगे।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

4 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

4 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

4 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

4 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

4 months ago