Categories: Faridabad

भारतीय सेना से हटाए जाएंगे इतने लाख जवान, जानिए क्या है वजह

भारतीय सेना अपनी संरचना में कई बड़े बदलाव करने की योजना बना रही है। यह बदलाव सेना की पूर्ण उतपाक़दकता को बढ़ाने के तहत किये जा रहे है। सेना की लोगिस्टिक टेल को कम करके तकनीकी फुट पर विकास की रणनिति बनाई जा रही है। सिर्फ लोगिस्टिक ही नहीं, बल्कि लड़ाकू टुकड़ियों व सपोर्ट और सप्लाई स्टाफ में से भी जवानों की कटौती की जाएगी।

इसकी जानकारी भारतीय सेना के शीर्ष अधिकारियों ने रक्षा मंत्रालय से संबंधित एक समिति को दी। जानकारों की माने तो अगले 3-4 साल में करीब 1 लाख जावानो की कटौती की जाएगी। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि सेना अपनी टूथ टू टेल रेश्यो कम करने पर काम कर रही है व लड़ाकू जावानो को नई तकनीक उपलब्ध कराने के लिए इस नई योजना पर काम कर रही है। जवानों को आधुनिक तकनीकों से लैस करना अतिआवश्यक है क्योंकि उन्ही पर हमारे देश की सुरक्षा का ज़िम्मा होता है।

भारतीय सेना से हटाए जाएंगे इतने लाख जवान, जानिए क्या है वजह

मौजूदा स्वरूप में लड़ाकू जवानों के साथ एक पर्याप्त सपोर्ट व सप्लाई टीम कार्य करती है। जो सारे संसाधनों का प्रबंध करने का काम करती है। अधिकारियों की माने तो बेहतर तकनीकी उपकरणों के साथ केवल 80 लोग ही 120 लोगों का काम कर सकते हैं जिसकी वजह से सेना की उत्पादकता बढ़ेगी। बेहतर तकनीकी सुविधाएं समय भी बचाएंगी व विश्व में भारतीय सेना तकनीकी तौर पर किसी भी देश से पीछे नहीं रहेगी।

हालांकि इस निर्णय पर अभी तर्क वितर्क जारी है क्योंकि कई जानकारों की माने तो वर्तमान में सेना के पास ज्यादातर तकनीकी उपकरण मौजूद हैं और इसलिए इस निर्णय को कई जानकार गैर जरूरी बता रहे हैं।दरसल जनरल वी.पी. मलिक के कार्यकाल में लगभग 50000 जवानों को हटाया गया था और अब सेना के अधिकारियों की रिपोर्ट की माने तो लगभग अगले 3 से 4 सालों में 100000 जवानों तक की कटौती की जाएगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago