मोस्ट वांटेड बदमाश मनोज मांगरिया क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

पैरोल पर बाहर आ कर हत्या करने वाले आरोपी मनोज मांगरिया को बुधवार को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव ने गिरफ्तार कर लिया। मनोज मांगरिया पर 200000 का इनाम भी घोषित था। 23 दिसंबर 2020 को श्रमिक विभाग सेक्टर 31 के गांव हमीरपुर निवासी कारोबारी मनोज भाटी को गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी।

इस मुकदमे में मनोज मांगरिया मुख्य आरोपी था। मनोज भाटी की हत्या के बाद से पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने मांगरिया पर ₹200000 का इनाम घोषित कर दिया था। जिले के सभी क्राइम ब्रांच मनोज मांगरिया की तलाश में लगी हुई थी। लेकिन बुधवार को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को कामयाबी हासिल हुई। आरोपी को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

मोस्ट वांटेड बदमाश मनोज मांगरिया क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा

सेक्टर 31 में दर्ज मुकदमे के अनुसार 23 दिसंबर 2020 को कारोबारी मनोज भाटी अपने दोस्त के कार्यालय पर गए थे। वहां कोरोला और फॉर्च्यूनर कार सवार बदमाशों ने उनकी स्कॉर्पियो कार का पीछा किया। सेक्टर 31 श्रमिक विभाग में आठ 16 बदमाशों ने गोलियों से भूनकर मनोज भाटी की हत्या कर दी। मनोज के भाई हेमराज ने बताया कि मनोज मांगलिया जमुना

किनारे स्थित उनकी 3 एकड़ जमीन हड़पना चाहता था। इसी के चलते मनोज मांगरिया ने मनोज भाटी की हत्या कर दी। पुलिस ने भाटी की हत्या के आरोप में मनोज मांगरिया सहित 16 लोगों पर मनोज भाटी की हत्या व साजिश रचने का आरोपी बनाया है। जिसमें रवि, रोहित, सतबीर, राम सिंह, हिमांशु,कौशिंदर, विकी, विकास, हरपाल, अशोक, सोनू, धर्मेंद्र, आर्यन, धीरेंद्र और अजय के नाम शामिल हैं। इनमें से अशोक, विकास, धर्मेंद्र, सोनू, आर्यन और अजय को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

कुछ दिन पहले ही पुलिस ने इस मुकदमे में 600 पन्ने की चारशीट बना कर अदालत में पेश की थी। मनोज मांगलिया पश्चिमी यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी का गुर्गा है। जानकारी के अनुसार साल 2013 में गांव बदरोला निवासी शास्त्री नगर की गोलियों से भूनकर हत्या हुई थी।

इस मुकदमे में मनोज मांगरिया कोअदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। पिछले दिनों महामारी के चलते वह पैरोल पर जेल से बाहर आया और इस दौरान उसने मनोज भाटी की हत्या को अंजाम दिया। क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव को सूचना मिली कि मनोज मांगरिया ग्रेटर फरीदाबाद इलाके में मौजूद है ।

सूचना को सच मानते हुए क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम द्वारा छापेमारी की गई। जहां पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। क्राइम ब्रांच मनोज मांगलिया को गुरुवार को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago