हरियाणा की टमाटर प्यूरी का स्वाद बना अंतरराष्ट्रीय, जानिये क्यों इन देशों में है हरियाणवी प्यूरी की ज़बरदस्त डिमांड

हरियाणा देश का नाम लगातार रोशन कर रहा है। खेल की बात हो या फौज की हरियाणा सबसे आगे हमेशा से रहता है। अब प्रदेश देश का नाम ओर भी आगे बढ़ाएगा। दरअसल, सोनीपत में तैयार होने वाली टमाटर की प्यूरी अब अमेरिका व जापान सहित आठ देशों को निर्यात की जाएगी। यहाँ प्यूरी बनाने का प्लांट पिछले साल शुरू किया गया था, ट्रायल के बाद इसको बंद कर दिया गया था।

ऐसा कहा जाता है कि जब यहां टमाटर प्यूरी बनाई जाती है तो, आस – पास के लोग इसकी खुशबु से मदहोश हो जाते हैं। यहां अब प्यूरी बनाने का काम बड़े स्तर पर शुरू हो जाएगा। उसके साथ ही इसका निर्यात होगा।

हरियाणा की टमाटर प्यूरी का स्वाद बना अंतरराष्ट्रीय, जानिये क्यों इन देशों में है हरियाणवी प्यूरी की ज़बरदस्त डिमांड

इसकी डिमांड लगातार बढ़ती जा रही है। इसका उपयोग कई व्यंजनों में किया जाता है। इससे यहां के टमाटर उगाने किसानों की आमदनी अब बढ़ सकेगी। सस्ते में बिक रहा टमाटर अब अच्छी कीमत में बिकेगा। यहाँ टमाटर उत्पादन का बड़ा क्षेत्र है। यहां 25 हजार से ज्यादा किसान टमाटर की खेती कर रहे हैं। मंडियों में इनका टमाटर दस रुपये किलो बिक रहा है, जबकि लोगों को फुटकर में टमाटर 30 रुपये किलो मिल रहा है।

यह किसानों के साथ – साथ देश के लिए भी गर्व की बात है। लगातार इसकी डिमांड बढ़ रही है। इसका स्वाद अनोखा होता है। उद्यान विभाग ने वाणिज्य मंत्रलय के सहयोग से पिछले साल प्यूरी के सैंपल आठ देशों को भेजे थे। वहां से इसके लिए लगातार मांग की जा रही है। मरम्मत के बाद प्लांट पूरी तरह से तैयार हो गया है।

भारत में इसका उपयोग लगभग सभी ढाबों पर किया जाता है। यह किसी भी चीज में स्वाद का चस्का बढ़ा देता है। इसको लोग बड़े शोक से खाते हैं। देश में कई घरों में इसे बनाया जाता है।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती – रेणु भाटिया (हरियाणा महिला आयोग की Chairperson)

मैं किसी बेटी का अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकती। इसके लिए मैं कुछ भी कर…

2 months ago

नृत्य मेरे लिए पूजा के योग्य है: कशीना

एक शिक्षक के रूप में होने और MRIS 14( मानव रचना इंटरनेशनल स्कूल सेक्टर 14)…

2 months ago

महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर रक्तदान कर बनें पुण्य के भागी : भारत अरोड़ा

श्री महारानी वैष्णव देवी मंदिर संस्थान द्वारा महारानी की प्राण प्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य में…

2 months ago

पुलिस का दुरूपयोग कर रही है भाजपा सरकार-विधायक नीरज शर्मा

आज दिनांक 26 फरवरी को एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा ने बहादुरगढ में दिन…

2 months ago