Categories: India

निवेश के लिए कई अन्य कंपनियों से भी सरकार की निरंतर वार्ता जारी – दुष्यंत चौटाला

चंडीगढ़, 7 अप्रैल। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि एटीएल के बाद अब एक और बड़ी कंपनी फ्लिपकार्ट द्वारा हरियाणा में निवेश करने से हजारों नये स्थायी रोजगार प्रदेश के युवाओं को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि फ्लिपकार्ट कंपनी 140 एकड़ में दो फेज में एशिया के सबसे बड़े और हाईटेक दो वेयरहाउस हरियाणा की धरती पर लगाएगी जिससे दिल्ली,

पंजाब, हिमाचल, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर में समान सप्लाई होगा। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इससे अप्रत्यक्ष रूप से भी बड़ी संख्या में राज्य में रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

निवेश के लिए कई अन्य कंपनियों से भी सरकार की निरंतर वार्ता जारी - दुष्यंत चौटाला

इसके अलावा प्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने के लिए कई कंपनियों से प्रदेश सरकार की निरंतर वार्ता जारी है और हरियाणा में आने को लेकर कंपनियां उत्साहित हैं।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण पिछले एक वर्ष में कई बड़ी कंपनियां हरियाणा में निवेश करने के लिए आ रही है। उन्होंने कहा कि जहां एटीएल कंपनी द्वारा सोहना में बैटरी का एक मेगा प्लांट स्थापित किया जा रहा है तो वहीं फ्लिपकार्ट कंपनी भी अपने दो सबसे बड़े वेयरहाउस हरियाणा में बनाने जा रही है।

उन्होंने कहा कि इन दोनों वेयरहाउस के निर्माण से करीब 12000 लोगों को रोजगार मिलेगा। डिप्टी सीएम ने वर्ष 2022 तक फ्लिपकार्ट का पहला वेयरहाउस शुरू होने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के राजस्व को भी पूरा बढ़ावा मिलेगा।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago