Categories: Press Release

वैश्विक महामारी का दूसरा चरण, लोगो को बरतनी होगी पहले से ज्यादा सावधानी : एसडीएम अपराजिता

एसडीएम अपराजिता ने कहा कि वैश्विक महामारी कोविड-19 का दूसरा चरण चल पड़ा है। इसमें लोगों को बचाने के लिए प्रशासन व पुलिस द्वारा प्रबंध करना सुनिश्चित करने होंगे। एसडीएम अपराजिता अपने कार्यालय में कोविड-19 के बचाव के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को संबोधित कर रही थी।


उन्होंने बैठक में निर्देश दिए कि जिस अधिकारी को जो भी दायित्व मिले उसे निर्धारित समय पर पूरा करना सुनिश्चित करें। बैठक में नायब तहसीलदार दयालपुर दिनेश कुमार, बल्लभगढ़ नायब तहसीलदार कन्हैयालाल, कार्यालय अधीक्षक पंकज, स्वास्थ्य विभाग एवं पुलिस विभाग से संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया।

वैश्विक महामारी का दूसरा चरण, लोगो को बरतनी होगी पहले से ज्यादा सावधानी : एसडीएम अपराजिता


बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम अपराजिता ने कहा कि लोगों में कोविड-19 के लिए के बचाव के लिए अधिक से अधिक जागरूकता लानी है। सरकार द्वारा जारी कोविड-19 के बचाव के लिए नए नियमों की पालना भी अपने-अपने कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर करना सुनिश्चित करनी है।

लोगों को जागरूक करके ही वैश्विक महामारी कोविड-19 बीमारी पर काबू पाया जाना आसान होगा। उन्होंने कहा कि जो लोग नियमों की पालना नहीं करते हैं उनके खिलाफ सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जानी सुनिश्चित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार लोगों को बाजारों व अन्य स्थानों पर जाने के लिए मास्क का प्रयोग करना चाहिए। अपने हाथों को सैनिटाइजर करनी चाहिए और एक दूसरे लोगों से सोशल डिस्टेंस यानी 2 गज की दूरी बनाए रखना जरूरी है। दुकान दार भी अपने प्रतिष्ठानों के सामने दो दो गज की दूरियों पर सफेद गोल चक्र अवश्य बनवाए।

एसडीएम अपराजिता ने लोगों को सब्जी मंडी, अनाज मंडी, मार्केट, बस स्टैंड, मेट्रो स्टेशन, रेलवे स्टेशन, खुली मार्केट तथा माल तथा अन्य संस्थानों पर कोविड-19 बचाव के लिए जागरूक करने की जिम्मेवारी जिला चिकित्सा विभाग को दी गई। इसके अलावा ट्रैफिक इंचार्ज को जो लोग नियमों की पालना नहीं करते उनके खिलाफ चालान काटने के निर्देश भी दिए। फोटो कैप्शन- एसडीएम अपराजिता बैठक को संबोधित करते हुए।

Avinash Kumar Singh

Recent Posts

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

हरियाणा के इस जिले में 4.53 करोड़ की परियोजना जल्द होगी शुरू, इन जर्जर सड़कों के नवीनीकरण को मंजूरी

जिले में लंबे समय से बदहाल पड़ी दो प्रमुख सड़कों के पुनर्निर्माण को आखिरकार मंजूरी…

5 months ago

फरीदाबाद के मोहना–बागपुर रोड की जर्जर हालत से बढ़ी परेशानी, धूल और गड्ढों से हादसों का खतरा तेज

फरीदाबाद के मोहना से बागपुर जाने वाला प्रमुख मार्ग इन दिनों लोगों के लिए बड़ी…

5 months ago

फरीदाबाद में अब वाहनों की गति होगी नियंत्रित, बढ़ेगी सड़क सुरक्षा, हाई-रिस्क रूट्स पर लगेगा स्पीड रडार नेटवर्क

फरीदाबाद में बढ़ती तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए…

5 months ago

फरीदाबाद की हवा फिर हुई जहरीली,  लोगों की सेहत पर आ सकता है बड़ा खतरा

फरीदाबाद की हवा एक बार फिर से सेहत के लिए खतरा बनती नजर आ रही…

5 months ago

फरीदाबाद के इस सेक्टर में बनेगा हाईटेक पार्किंग सिस्टम, यात्रियों को मिलेगी जाम से मुक्ति

फरीदाबाद के सेक्टर-19 की स्पेशल मार्केट और मेट्रो स्टेशन के पीछे तैयार की जा रही…

5 months ago